आज का इतिहास: क्या हुआ था 18 फरवरी को जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
आप चाहे UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या किसी प्रतियोगी परीक्षा की, आपको इतिहास की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इतिहास का कोई सीमित पाठ्यक्रम नहीं होता है। आप इतिहास के बारे में जितना जानें वो कम ही है। आप एक साथ इतिहास के बारे में सब कुछ नहीं पढ़ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप रोज़ उस दिन के इतिहास के बारें जानें। आइए आपको बताते हैं कि 18 फरवरी के इतिहास में क्या-क्या हुआ था।
कुछ प्रमुख घटनाएं
प्रथम विश्वयुद्ध में 18 फरवरी, 1915 को जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की थी। प्लूटो की खोज 18 फरवरी, 1930 को की गई थी। पहले चर्च ऑफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना 18 फरवरी, 1954 में लॉस एंजेलिस में की गई थी। भारत व पाकिस्तान के बीच 18 फरवरी, 2006 में थार एक्सप्रेस चलना शुरू हुई थी। दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी, 2007 को हुए बम धमाके से 68 लोग मारे गए थे।
सी सुब्रह्मण्यम को भारत रत्न से किया गया सम्मानित
मुंबई में 18 फरवरी, 1946 को रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ था। सी सुब्रह्मण्यम को 18 फरवरी, 1998 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। बांग्लादेश और भारत के बीच 18 फरवरी, 1999 में बस सेवा पर समझौता हुआ था।
इनका हुआ था जन्म
इंग्लैंड की रानी मैरी I (Mary I) का जन्म 18 फरवरी, 1516 को हुआ था। भारत के महान संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु रामकृष्ण परमहंस का जन्म 18 फरवरी, 1836 को हुआ था। स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफ़ी अहमद क़िदवई का जन्म 18 फरवरी, 1894 को हुआ था। डॉ ड्रे का जन्म 18 फरवरी, 1965 को हुआ था। भारतीय फिल्म निर्माता, कहानीकार और निर्देशक साजिद नाडियाडवाला का जन्म 18 फरवरी, 1966 को हुआ था।
इनकी होती है पुण्यतिथि
मंगोल सेनापति कुबलई ख़ान का निधन 18 फरवरी, 1294 को हुआ था। धर्मशास्त्र के जर्मन प्रोफेसर मार्टिन लूथर का निधन 18 फरवरी, 1546 को हुआ था। मूर्तिकार और चित्रकार माइकल एंजेलो का निधन 18 फरवरी, 1564 को हुआ था। अमेरिकी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर का निधन 18 फरवरी, 1967 को हुआ था। पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का निधन 18 फरवरी, 2016 को हुआ था।