Page Loader
आज का इतिहास: 17 फरवरी की प्रमुख घटनाएं यहां से जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 17 फरवरी की प्रमुख घटनाएं यहां से जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Feb 17, 2019
11:10 am

क्या है खबर?

अगर आप UPSC की तैयारी कर रहे हैं तो आपकी जनरल नॉलेज बहुत अच्छी होनी चाहिए। इतिहास में क्या हुआ था, इसके बारे में आपको सब पता होना चाहिए। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को भी इतिहास की समझ होनी चाहिए। आज के इस लेख में हमने आपको 17 फरवरी के इतिहास, प्रमुख घटनाओं, जन्मदिवस और पुण्यतिथियों के बारे में बताया है। आइए जानें 17 फरवरी का इतिहास क्या है।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

सिंहगढ़ किले को 17 फरवरी, 1670 को छत्रपति शिवाजी ने मुग़लों से जीता था। 17 फरवरी, 1867 को स्वेज़ नहर से पहला जहाज़ गुजरा था। महात्मा गांधी ने पहली बार 17 फरवरी, 1915 को शांति निकेतन का दौरा किया था। सोवियत संघ में 'वायस ऑफ अमेरिका' का प्रसारण 17 फरवरी, 1947 को शुरू किया गया था। चीन ने 17 फरवरी, 1979 को सेना ने वियतनाम पर हमला किया था। नीदरलैंड ने 17 फरवरी, 1983 को संविधान स्वीकार किया था।

जानकारी

साप्ताहिक पत्रिका 'न्यूजवीक' हुई थी प्रकाशित

लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत 17 फरवरी, 1931 को वायसराय निवास में किया था। अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका 'न्यूजवीक' 17 फरवरी, 1933 को प्रकाशित हुई थी। ब्रिटिश संसद ने 17 फरवरी, 1972 में यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया था।

जन्मदिवस

इन लोगों का होता है जन्मदिवस

भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का जन्म 17 फरवरी, 1881 को हुआ था। बंगाली कवि जिबनानंद दास का जन्म 17 फरवरी, 1899 को हुआ था। भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता रवि टंडन का जन्म 17 फरवरी, 1935 को हुआ था। भारतीय कवि, विद्वान और लेखक मीना अलेक्जेंडर का जन्म 17 फरवरी, 1951 को हुआ था। भारतीय राजनीतिज्ञ प्रफुल पटेल का जन्म 17 फरवरी, 1957 को हुआ था। एड शीरन की जन्म 17 फरवरी, 1991 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

फ्रांसीसी नाटककार, अभिनेता और कवि मोलियर का निधन 17 फरवरी, 1673 को हुआ था। भारतीय क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के का निधन 17 फरवरी, 1883 को हुआ था। अमेरिकी साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष छेड़ने वाले जेरोनिमो का निधन 17 फरवरी, 1909 को हुआ था। भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का निधन 17 फरवरी, 1943 को हुआ था। भारतीय लेखक जिद्दू कृष्णमूर्ति का निधन 17 फरवरी, 1986 में हुआ था।