
BPSC Recruitment 2019: कुल 1,284 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन, जानें विवरण
क्या है खबर?
बिहार लोक सेवा आयोग यानी कि BPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित किए हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती की जानकारी BPSC ने एक अधिसूचना जारी करके दी है।
BPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है।
BPSC भर्ती से जुड़ी जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन तिथि आदि आप इस लेख से पढ़ सकते हैं।
तिथियां
07 फरवरी से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
BPSC ने कुल 1,284 सहायक इंजीनियर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
इसके लिए 07 फरवरी, 2019 से 14 फरवरी, 2019 तक रजिस्ट्रेेशन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए शुल्क का भुगतान 18 फरवरी से 22 फरवरी, 2019 तक करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन 19 फरवरी, 2019 से 28 फरवरी, 2019 तक होंगे।
आवेदन की हार्ड कॉपी ऑफलाइन माध्यम से 08 मार्च, 2019 तक भेजी जाएगी।
भर्ती के लिए परीक्षा और एडमिट कार्ड की तिथि अभी जारी नहीं हुई है।
पात्रता
क्या है पात्रता
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज से सिविल ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन सकते हैं।
लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि जिन्होंने BPSC सहायक इंजीनियर की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की होगी, केवल वे ही इस मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
साथ ही उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष की होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
परीक्षा पैटर्न
क्या है परीक्षा पैटर्न
मेन्स परीक्षा में कुल छ: पेपर कुल 900 नंबर के होंगे।
पेपर 1 सामान्य हिंदी, पेपर 2 सामान्य अंग्रेजी, पेपर 3 सामान्य अध्ययन , पेपर 4 सामान्य इंजीनियरिंग (सामान्य अभियंत्रण), पेपर 5 और पेपर 6 सिविल इंजीनियरिंग (असैनिक अभियंत्रण) का होगा।
पेपर 1, 2 और 3 कुल 100-100 नंबर के होंगे।
पेपर 4, 5 और 6 में दो-दो भाग (शाखा I और II) कुल 100-100 नंबर के होंगे। इस प्रकार पेपर 4, 5 और 6 पूरे 200-200 नंबर के होंगे।
आवेदन प्रक्रिया
कैसे करें आवेदन
रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।
होम पेज पर बांए हाथ पर Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें।
अब B.P.S.C Online Application पर क्लिक करें। अब नीचे इस भर्ती के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगे गए विवरण जैसे अपना नाम, पिता का नाम आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
इसके बाद आवेदन की हार्ड कॉपी को डाक या अन्य माध्यम से BPSC के ऑफिस भेज दें।
जानकारी
यहां से करें आवेदन, प्राप्त करें अधिसूचना
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें।