Page Loader
अपनी हमशक्ल को देख चौंक गईं अनुष्का शर्मा, बोलीं- कबसे ढूंढ रही थी

अपनी हमशक्ल को देख चौंक गईं अनुष्का शर्मा, बोलीं- कबसे ढूंढ रही थी

Feb 06, 2019
12:30 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ न्यूजीलैंड में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं। अनुष्का किसी फिल्म या गाने की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। इसकी वजह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अमेरिकी गायिका जूलिया माइकल्‍स की तस्वीर है, जिसे लोग अनुष्‍का की कॉर्बन कॉपी बता रहे हैं। इस पर अब दोनों ने मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

ट्विटर

जूलिया के ट्वीट पर अनुष्का ने मज़ाकिया अंदाज़ में दी प्रतिक्रिया

दरअसल, जूलिया ने अपनी और अनुष्‍का की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। अनुष्का को टैग करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अनुष्का शायद हम जुड़वा हैं।' जूलिया के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अनुष्‍का ने भी मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा, 'OMG हां... मैं पूरी जिंदगी तुम्हें और हमारे बाकी के पांचों हमशक्लों को ढूंढ़ती रही।' अनुष्का के इस ट्वीट पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

अपनी हमशक्ल के ट्वीट का इस तरह दिया अनुष्का ने जवाब

परिचय

अमेरिकी गायिका हैं जूलिया

जूलिया की बात करें तो वह अमेरिकी गायिका और गीतकार हैं। उन्होंने 2017 में अपना डेब्यू किया था। वह सेलेना गोमेज़, ब्रिटनी स्पीयर्स और जस्टिन बीबर जैसे गायकों के कई मशहूर गानें लिख चुकी हैं। जूलिया, ग्रैमी के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी हैं। हाल ही में सेलेना गोमेज के साथ उनका एक गाना भी रिलीज़ हुआ है। जूलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज़्यादा फालोवर्स हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

जूलिया माइकल्‍स की इंस्टाग्राम पोस्ट

इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट की हमशक्ल का वीडियो वायरल

अनुष्का के अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट की तरह दिखने वाली लड़की का भी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सनायाशू (Sanayaashu) नाम की लड़की ने शेयर किया है। यह लड़की उत्तराखंड की रहने वाली है और वह वीडियो में बिल्कुल 'गली बॉय' के आलिया जैसी दिख रही हैं। इसमें लड़की ने भी आलिया की तरह सिर पर स्‍कार्फ बांध रखा है। उसके एक्‍सप्रेशन भी कमाल के हैं। दोनों में अंतर कर पाना काफी मुश्किल है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

इंस्टाग्राम पर आलिया की हमशक्ल का वीडियो