Loading...
आज का इतिहास: 25 अप्रैल को भारत में पहली बार टेलीविजन पर हुआ था रंगीन प्रसारण

आज का इतिहास: 25 अप्रैल को भारत में पहली बार टेलीविजन पर हुआ था रंगीन प्रसारण

Apr 25, 2019
07:55 am

क्या है खबर?

चाहे आप UPSC की तैयारी करें या किसी अन्य सरकारी नौकरी की, आपके लिए इतिहास को जानना उतना ही जरूरी होता है, जितना कि बाकी विषयों को जानना होता है। इसलिए हम आपको इतिहास की जानकारी देते हैं। इतिहास की कुछ प्रमुख घटनाओं के साथ-साथ हम आपको कुछ प्रसिद्ध और महान लोगों के जन्मदिवस और पुण्यतिथि के बारे में भी बताते हैं। आज हम 25 अप्रैल के इतिहास की बात करेंगे। तो आइए जानें क्या है 25 अप्रैल का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

जापान के सुरूगा में 25 अप्रैल, 1981 को एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गए थे।

दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत 25 अप्रैल, 1982 को हुई थी।

जापान में 25 अप्रैल, 2005 को हुईं एक रेल दुर्घटना में लगभग 100 लोगों की जान गई थी।

ब्रिटेन ने 25 अप्रैल, 2013 को सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षाेंं के अंतराल के बाद पुन: खोला।

दूरदर्शन

दूरदर्शन पर हुआ था सबसे पहले टेलीविजन का रंगीन प्रसारण

भारतीय टेलीविजन की दुनिया में 25 अप्रैल, 1982 को नया और बड़ा बदलाव हुआ था।

इस दिन से दूरदर्शन पर रंगीन प्रसारण की शुरूआत की गई थी।

दूरदर्शन भारतीय सरकार का सरकारी चैनल है, जो प्रसार भारतीय के अंतर्गत चलता है।

एशियाई खेलों के आयोजन के समय आई.एन.एस.ए.टी.-1ए नाम के एक उपग्रह को प्रक्षेपित किया गया था।

इसी कारण भारतीय टेलीविजन की दुनिया में रंगीन प्रसारण की शुरूआत हो पाई थी।

एशियाई खेलों का दिल्ली में होने से फायदा हुआ।

ADVERTISEMENT

जानकारी

दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मिला मताधिकार का अधिकार

वाइप्रेस शहर पर फ्रांसीसी सेना ने 25 अप्रैल, 1678 को कब्जा कर लिया था। दक्षिण अफ्रीका में 25 अप्रैल, 1905 को श्वेतों को मताधिकार मिला था। सोडियम परमाणु रिएक्टर 25 अप्रैल, 1957 को पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया था।

ADVERTISEMENT

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

अंग्रेजी सैन्य और राजनीतिक नेता ओलिवर क्रॉमवेल का जन्म 25 अप्रैल, 1599 को हुआ।

संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव ग्लेडविन जेब का जन्म 25 अप्रैल, 1900 को हुआ था।

अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता अल पचीनो का जन्म 25 अप्रैल, 1940 को हुआ था।

भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी आई. एम. विजयन का जन्म 25 अप्रैल, 1969 को हुआ था।

दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी जैफ कोएत्ज़ी का जन्म 25 अप्रैल, 1977 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनका होती है पुण्यतिथि

अमेरिकी ग्राफिक डिजाइनर और अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता शाऊल बास का निधन 25 अप्रैल, 1996 को हुआ था।

भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का निधन 25 अप्रैल, 2000 को हुआ था।

अमेरिकी-कनाडाई पत्रकार, लेखक और कार्यकर्ता जेन जैकब्स का निधन 25 अप्रैल, 2006 को हुआ था।

अमेरिकी अभिनेत्री, कॉमेडियन, गायिका और पशु अधिकार कार्यकर्ता बीट्राइस आर्थर का निधन 25 अप्रैल, 2009 को हुआ था।

ADVERTISEMENT