NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / ICAI ने बदला मई में होने वाली CA परीक्षा का पैटर्न, जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
    अगली खबर
    ICAI ने बदला मई में होने वाली CA परीक्षा का पैटर्न, जानें क्या-क्या हुआ बदलाव

    ICAI ने बदला मई में होने वाली CA परीक्षा का पैटर्न, जानें क्या-क्या हुआ बदलाव

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 24, 2019
    04:22 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप भी मई, 2019 में आयोजित होने वाली चार्टड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपको बता दें कि परीक्षा के पैटर्न में बदलाव कर दिया गया है।

    इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देते हुए बताया है कि परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है।

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा पैटर्न में बदलाव को लेकर आधिकारिक नोटिस पढ़ सकते हैं।

    आइए जानें पूरी खबर।

    बदलाव

    किए गए ये बदलाव

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बदलाव ICAI इंटरमीडिएट (नए और IPC) और फाइनल (नए और पुराने) कोर्स में किया गया है।

    परीक्षा पैटर्न में बदलाव की पूरी लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

    जारी लिस्ट के अनुसार इन परीक्षा में 30% नंबर के मल्टीपल च्वाइस प्रश्न (MCQs) भी पूछे जाएंगे।

    इन पेपरों में दो भाग होंगे। पहले भाग में 30% नंबर के MCQs और दूसरे भाग में 70% नंबर के डिस्क्रिप्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।

    उत्तर

    ऐसे लिखने होंगे उत्तर

    बता दें कि छात्रों को पहले भाग के MCQs प्रश्नों के सही उत्तर OMR शीट में HB पेंसिल से भरने होंगे।

    वहीं डिस्क्रिप्टिव सवालों के उत्तर आंसर शीट में देने होंगे।

    छात्रों को परीक्षा केन्द्र में दोपहर 2:15 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी।

    प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू के 30 मिनट पहले ही दे दिया जाएगा। पेपर शाम 5 बजे तक चलेगा।

    इससे पहले किसी भी छात्र को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

    नोटिस

    ऐसे प्राप्त करें नोटिस

    उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न में बदलाव के लिए जारी नोटिस डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर जाना होगा।

    उसके बाद होम पेज पर What's New सेक्शन में जाएं।

    वहां Changes introduced in CA examinations to be held in May 2019 and onwards - (23-04-2019) पर क्लिक करें।

    अब आपके सामने नोटिस आ जाएगा। उसे देखें और भविष्य के लिए डाउनलोड करके रख लें।

    नोटिस में परीक्षा को लेकर कई जानकारियां दी गई हैं।

    जानकारी

    आधिकारिक नोटिस यहां से प्राप्त करें

    आप परीक्षा पैटर्न में बदलाव देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं या आप हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी नोटिस देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    शिक्षा

    IIM में एडमिशन लेने से पहले जान लें इन छह IIMs के प्लेसमेंट स्टेटस IIM बैंगलोर
    पुलिस भर्ती 2019: दो हज़ार से भी ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    आज का इतिहास: जानें क्या हुआ था 17 अप्रैल के इतिहास में, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    CBSE: 2020 की 10वीं सोशल साइंस बोर्ड परीक्षा में नहीं शामिल होंगे ये तीन अध्याय CBSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025