NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: जानें क्या है 10 फरवरी का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    आज का इतिहास: जानें क्या है 10 फरवरी का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: जानें क्या है 10 फरवरी का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    February 10, 2019 | 10:33 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: जानें क्या है 10 फरवरी का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    अगर आप सरकारी नौकरी या प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपकी जनरल नॉलेज का अच्छा होना बहुत जरूरी है। खासकर वो लोग जो सिवल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये जानना जरूरी है कि इतिहास में क्या-क्या हुआ था। आपको न केवल भारत के इतिहास के बारे में बल्कि दुनिया के इतिहास में बारें में भी पता होना चाहिए। आइये जानते हैं 10 फरवरी के इतिहास के बारे में।

    10 फरवरी को होने वाली कुछ प्रमुछ घटनाएं

    सन 1846 में ईस्‍ट इंडिया कंपनी और सिखों के बीच सोबराऊं की जंग शुरू हुई थी। 10 फरवरी, 1991 को सबसे सफल बॉक्सर रहे माइक टायसन को अदालत ने बलात्कार का दोषी पाकर 6 साल की सजा सुनाई थी। 10 फरवरी, 1818 को रामपुर में अंग्रेजों और मराठों के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध लड़ा गया था। साल 2009 में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

    आज के ही दिन नई दिल्ली बनी थी राजधानी

    महात्मा गांधी ने 10 फरवरी, 1921 को काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया था। नई दिल्ली 10 फरवरी, 1931 को भारत की राजधानी बनी थी। जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने 10 फरवरी, 1933 को मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की थी।

    10 फरवरी को होता है इन प्रसिद्ध लोगों का जन्मदिन

    कवि कुमार विश्वास का जन्म 10 फरवरी, 1970 को गाजियाबाद में पिलखुवा नामक जगह पर हुआ था। ये प्रसिद्ध हिंदी कवि और हिंदी साहित्य के प्रोफेसर हैं। जगन्नाथ शुरकेस शेठ का जन्म 10 फरवरी, 1803 में हुआ था। ये एक राजनेता थे। भारतीय भौतिक विज्ञानी और मौसम विज्ञानी, पिशारोथ राम पिशारती का जन्म 10 फरवरी, 1909 को हुआ था। एक अंग्रेजी टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता, मॉडल और ब्रांड एंबेसडर होली विलोबी (Holly Willoughby) का जन्म 10 फरवरी, 1981 में हुआ था।

    10 फरवरी को होती है इनकी पुण्यतिथि

    कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का निधन 10 फरवरी, 1692 को कलकत्ता में हुआ था। एक प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता पहाड़ी सान्याल का निधन 10 फरवरी, 1974 को हुआ था। जम्मु कशमीर के प्रधानमंत्री रह चुके राम चन्द्र काक का निधन 10 फरवरी, 1983 को हुआ था। सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का निधन 10 फरवरी, 1984 को हुआ था। प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर ख़ाँ शानी का निधन 10 फरवरी, 1995 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    शिक्षा

    अब स्कूल एडमिशन की होगी होम डिलवरी, घर बैठे ही होगा एडमिशन दिल्ली
    केंद्रीय विद्यालयों के बच्चों के लिए प्रकाश जावड़ेकर ने लांच की एक ऐप, जानें प्रकाश जावड़ेकर
    #BoardExams: सोशल साइंस को मज़ेदार और दिलचस्प तरीके से पढ़ने के लिए अपनाएं ये टिप्स बोर्ड परीक्षाएं
    JEE Main 2019: अप्रैल में होने वाली परीक्षा के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया JEE मेन

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC की तैयारी करने वाले इनसे सीखें, 13 साल का बच्चा यूट्यूब पर देता हैं कोचिंग यूट्यूब
    UPSC: ऑनलाइन तैयारी या कोचिंग क्लासेज, तैयारी के लिए क्या है बेहतर विकल्प? शिक्षा
    UPSC CDS 2019: जानें क्या है परीक्षा पैटर्न, पूछे जाएंगे कैसे सवाल शिक्षा
    UPSC की कोचिंग के लिए ये हैं दिल्ली के पांच सबसे प्रसिद्ध व बेहतरीन संस्थान दिल्ली
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023