Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
रोजगार समाचार
सरकारी नौकरी
लेटेस्ट भर्ती
अग्निपथ योजना
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / करियर की खबरें / 12वीं के बाद ऐसे बनाएं बायोटेक्नोलॉजी में करियर, प्राप्त करें ये डिग्री
करियर

12वीं के बाद ऐसे बनाएं बायोटेक्नोलॉजी में करियर, प्राप्त करें ये डिग्री

12वीं के बाद ऐसे बनाएं बायोटेक्नोलॉजी में करियर, प्राप्त करें ये डिग्री
लेखन मोना दीक्षित
Sep 13, 2020, 07:30 am 3 मिनट में पढ़ें
12वीं के बाद ऐसे बनाएं बायोटेक्नोलॉजी में करियर, प्राप्त करें ये डिग्री

12वीं करने के बाद ज्य़ादातर युवा एक ऐसा करियर विकल्प चुनना चाहते हैं, जिसमें स्कोप हो। साइंस से 12वीं करने के बाद छात्रों के बीच इंजीनियरिंग और डॉक्टर का विकल्प काफी लोकप्रिय है। लेकिन इन विकल्पों के अलावा भी आपके पास कई सारे विकल्प होते हैं, जिसमें आप एक अच्छा भविष्य बना सकते हैं। इन कई विकल्पों में से एक बायोटेक्नोलॉजी है। आज के इस लेख में हम आपको 12वीं के बाद बायोटेक्नोलॉजी में करियर कैसे बनाएं, ये बताएंगे।

जानकारी
क्या है बायोटेक्नोलॉजी?

बायोटेक्नोलॉजी बायो और टेक्नोलॉजी का कॉम्बीनेशन है। इसका प्रयोग मानव की मदद करने के लिए किया जाता है। बायोटेक्नोलॉजी इस कॉन्सेप्ट पर आधारित है कि सभी जीवित जीवों में एक चीज यानी DNA समान है। बायो टेक्नोलॉजिस्ट एक ट्रेंड प्रोफेशनल्स होते हैं, जिसे विभिन्न जीवित संरचनाओं के बारे में जानकारी होती है और वे इसका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों जैसे मेडिकल, कृषि और भोजन आदि में करते हैं। ज्यादातर बायो टेक्नोलॉजिस्ट लैब में काम कर सकते हैं।

डिग्री
प्राप्त करें ये डिग्री

साइंस से 12वीं करने के बाद छात्र बायोटेक्नोलॉजी में बैचलर ऑफ साइंस (BSc) कर सकते हैं। ये तीन साल की डिग्री होती है। ये पाठ्यक्रम जीव स्तर पर विभिन्न जैविक प्रक्रियाओं की समझ पर केंद्रित है। इसके साथ ही आप बायोटेक्नोलॉजी में BTech भी कर सकते हैं। ये पाठयक्रम चार साल का होता है। पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए आप बायोटेक्नोलॉजी में MSc और MTech कर सकते हैं।

जानकारी
प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लें प्रवेश

बायोटेक्नोलॉजी में अच्छा करियर बनाने के लिए छात्रों को विभिन्न प्रवेश परीक्षा में शानिल होना होगा। छात्र AIIMS, JNU, JAM जैसी प्रवेश परीक्षा में शामिल होकर इसमें प्रवेश ले सकते हैं। साथ ही छात्र कॉलेजों द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं।

स्कोप
क्या है स्कोप?

बायोटेक्नोलॉजी एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें कोई भी व्यक्ति एक अच्छा भविष्य बना सकता हैं। यह एक तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है और इस कोर्स को करने के बाद नौकरी पाना मुश्किल नहीं है। बायोटेक प्रोफेशनल्स विभिन्न क्षेत्र कृषि, कपड़ा उद्योग, दवा उद्योग, रसायन उद्योग, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र, खाद्य और औषधि उद्योग आदि में नौकरी की तलाश कर सकता है। प्राइवेट क्षेत्र के साथ-साथ आप सरकारी क्षेत्र में भी नौकरी कर सकते हैं।

कॉलेज
इन कॉलेजों में लें प्रवेश

किसी भी क्षेत्र में एक अच्छा करियर बनाने के लिए आपको उस क्षेत्र के बारे में पूरा ज्ञान होना चाहिए। एक अच्छी ट्रेनिंग के लिए जरुरी है कि आप एक अच्छे कॉलेज में प्रवेश लें। बायोटेक्नोलॉजी के लिए टॉप कॉलेजों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली, रुढ़की, अलगप्पा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान, नेताजी सुभास प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSIT), थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मोना दीक्षित
मोना दीक्षित
Twitter
पत्रकार बनने की चाह ने मुझे IMS नोएडा ला खड़ा किया। इसके बाद मैंने खबरों की इस दुनिया में करियर, शिक्षा और रोजगार की खबरों का महत्व समझा। अब पिछले तीन साल से लोगों तक शिक्षा से लेकर नौकरियों तक की जरुरी खबरें पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
शिक्षा
ताज़ा खबरें
दिल्ली: पेट्रोल पंप पर EV चार्जिंग स्टेशन लगाना होगा सस्ता, लाइसेंस शुल्क हुआ कम
दिल्ली: पेट्रोल पंप पर EV चार्जिंग स्टेशन लगाना होगा सस्ता, लाइसेंस शुल्क हुआ कम ऑटो
यामाहा में फिर बढ़ाये अपने दोपहिया वाहनों के दाम, कीमतों में हुई 2,300 रुपये तक बढ़ोतरी
यामाहा में फिर बढ़ाये अपने दोपहिया वाहनों के दाम, कीमतों में हुई 2,300 रुपये तक बढ़ोतरी ऑटो
शाकिब अल हसन को सट्टेबाजी कंपनी का समर्थन करना पड़ा महंगा, नोटिस भेजेगा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड
शाकिब अल हसन को सट्टेबाजी कंपनी का समर्थन करना पड़ा महंगा, नोटिस भेजेगा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खेलकूद
उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आज, जगदीप धनखड़ और मारग्रेट अल्वा के बीच मुकाबला
उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आज, जगदीप धनखड़ और मारग्रेट अल्वा के बीच मुकाबला देश
राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पहलवानों का दबदबा, कुश्ती में जीते तीन गोल्ड सहित छह मेडल
राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पहलवानों का दबदबा, कुश्ती में जीते तीन गोल्ड सहित छह मेडल खेलकूद
शिक्षा
बिहार में नंबरों की "बहार", छात्र को मिले 100 में से 151 नंबर
बिहार में नंबरों की "बहार", छात्र को मिले 100 में से 151 नंबर करियर
मेडिकल कोर्स की पढ़ाई के लिए इन स्कॉलरशिप के लिए कर सकते हैं आवेदन
मेडिकल कोर्स की पढ़ाई के लिए इन स्कॉलरशिप के लिए कर सकते हैं आवेदन करियर
बिहार: शुक्रवार को छुट्टी करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट तलब; गिरिराज बोले- यह शरिया कानून जैसा
बिहार: शुक्रवार को छुट्टी करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट तलब; गिरिराज बोले- यह शरिया कानून जैसा करियर
लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर में हुआ सुधार, पिछले साल 3 लाख रहा आंकड़ा
लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर में हुआ सुधार, पिछले साल 3 लाख रहा आंकड़ा करियर
इस 'DSP की पाठशाला' से निकले रहे टॉपर, गरीब छात्रों को देते हैं फ्री शिक्षा
इस 'DSP की पाठशाला' से निकले रहे टॉपर, गरीब छात्रों को देते हैं फ्री शिक्षा करियर
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

करियर की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Career Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022