NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / नौकरी के साथ-साथ फिट रहना चाहते हैं तो चुनें ये करियर विकल्प
    अगली खबर
    नौकरी के साथ-साथ फिट रहना चाहते हैं तो चुनें ये करियर विकल्प

    नौकरी के साथ-साथ फिट रहना चाहते हैं तो चुनें ये करियर विकल्प

    लेखन मोना दीक्षित
    Aug 16, 2020
    07:30 am

    क्या है खबर?

    अपने शौक को ही अपना करियर बना लेना सबसे अच्छा विकल्प होता है।

    कहा जाता है कि आप जिसमें रुचि रखते हैं, उसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए। इससे आप जल्द और आसानी से एक अच्छा भविष्य बना पाएंगे।

    वहीं कई लोग हमेशा फिट रहना चाहते हैं। जिस कारण वे ऐसे करियर की तलाश करते हैं, जिसमें वे आसानी से फिट रह सकें।

    ऐसे लोगों के लिए हम इस लेख में कई अच्छे करियर विकल्प बताने वाले हैं।

    #1

    बॉडीगार्ड है काफी अच्छा विकल्प

    आज के समय में राजनेताओं के साथ-साथ सभी सेलिब्रिटी अपने पर्सनल बॉडीगार्ड रखते हैं। इस प्रोफेशन में सरकारी नौकरी के साथ प्राइवेट सेक्टर में भी काफी विकल्प हैं।

    इतना ही नहीं इसमें आप अपनी खुद की एजेंसी भी खोल सकते हैं। एक बॉडीगार्ड के रुप में काम कर आप काफी अच्छा कमा सकते हैं।

    यह एक ऐसा करियर विकल्प है, जिसमें आप फिट भी रहेंगे और अच्छा कमा भी पाएंगे।

    #2

    बन सकते हैं टूर गाइड

    घूमने और इतिहास से लगाव रखने वालों को लिए तो टूर गाइड एक अच्छा विकल्प है ही।

    साथ ही आसानी से काम के साथ-साथ फिट रहने की इच्छा रखने वालों के लिए भी यह एक बहुत अच्छा करियर विकल्प है।

    इसमें आपको लोगों को जगह-जगह घुमाना होता है, जिस कारण आप दिन में कई किलोमीटर पैदल चलते हैं और पैदल चलने वाले हमेशा फिट रहते हैं।

    साथ ही इसमें आप अच्छा कमा भी सकते हैं।

    जानकारी

    योगा इंस्ट्रक्टर भी है एक अच्छा विकल्प

    योगा इंस्ट्रक्टर एक ऐसा करियर विकल्प है जिसमें आप बहुत आसानी से फिट रह सकते हैं और अच्छा कमा भी सकते हैं। आप अपना योगा सेंटर खोल सकते हैं। इसके साथ ही लोगों के घर पर जाकर योगा सिखा सकते हैं।

    #4

    डांस इंस्ट्रक्टर बनकर अच्छा कमाएं

    अगर आप एक अच्छे डांसर हैं और दूसरों को सिखा सकते हैं तो डांस इंस्ट्रक्टर एक बहुत अच्छा विकल्प है।

    आप सभी को पता है कि डांस करने वाला हमेशा फिट रहता है। अगर आप डांस करते हैं तो आसानी से फिट रह सकते हैं।

    आज ल ज्यादातर लोग अपने बच्चों को डांस सिखाते हैं और उनके लिए घर पर अलग से इंस्ट्रक्टर भी लगाते हैं, जिसके लिए वे अच्छा पैसा भी देते हैं।

    जानकारी

    पुलिस ऑफिसर बनकर करें देश की रक्षा

    पुलिस ऑफिसर एक ऐसा विकल्प है, जिससे आप फिट तो रहेंगे ही साथ ही लोगों से सम्मान भी पाएंगे और देश की रक्षा कर पाएंगे। पुलिस ऑफिसर बनकर देश के लिए कुछ अच्छा करें और साथ ही साथ अपने आपको फिट रखें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, 'ऑपरेशन सिंदूर' रहेगा मुद्दा संसद मानसून सत्र
    'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर रिलीज, शनाया कपूर के साथ रोमांस करते दिखे विक्रांत मैसी शनाया कपूर
    'भूल चूक माफ' की 12 दिनों में कितनी हुई कमाई? 2 दिन बाद आएगी OTT पर  राजकुमार राव
    वियतनाम में बच्चे पैदा करने पर जोर, घटते जन्मदर के कारण 2 बच्चे की नीति खत्म वियतनाम

    शिक्षा

    नर्सिंग ऑफिसर और सब इंस्पेक्टर सहित कई पदों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया कर्नाटक
    उत्तर प्रदेश: गणित सहित कई विषयों के सिलेबस में हुई कटौती, इन अध्यायों को किया बाहर उत्तर प्रदेश
    इंडियन आर्मी सहित कई भर्तियों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया, जानें क्या है अंतिम तारीख भारतीय सेना
    हरियाणा 12वीं रिजल्ट: लड़कियों ने मारी बाजी, 499 नंबर प्राप्त कर मनीषा ने किया टॉप हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025