NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / CBSE बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र कैसे करें गृह विज्ञान की तैयारी?
    अगली खबर
    CBSE बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र कैसे करें गृह विज्ञान की तैयारी?
    12वीं के छात्र कैसे करें गृहविज्ञान की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

    CBSE बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र कैसे करें गृह विज्ञान की तैयारी?

    लेखन राशि
    Nov 15, 2023
    06:40 pm

    क्या है खबर?

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12 में गृह विज्ञान मानविकी संकाय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    ये अक्सर सबसे आसान विषयों में से एक माना जाता है। इसका पाठ्यक्रम कम समय में कवर किया जा सकता है।

    अगर उम्मीदवार सही रणनीति का पालन करें तो इस विषय में उच्चतम अंक हासिल किए जा सकते हैं।

    आइए 12वीं के लिए गृह विज्ञान का पाठ्यक्रम और परीक्षा तैयारी के लिए उपयोगी टिप्स जानते हैं।

    पाठ्यक्रम

    क्या है परीक्षा पाठ्यक्रम?

    CBSE कक्षा 12 के गृह विज्ञान की थ्योरी परीक्षा 70 अंक और प्रैक्टिकल (प्रायोगिक) परीक्षा 30 अंक की होगी।

    गृहविज्ञान के पाठ्यक्रम अलग-अलग भागों में विभाजित है। इसमें 'कार्य, आजीविका और करियर', 'पोषण, खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी', 'मानव विकास और परिवार अध्ययन', 'कपड़ा और परिधान', 'संसाधन प्रबंधन', 'संचार एवं विस्तार' जैसे खंड हैं।

    इसमें 'पोषण, खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी', 'कपड़ा और परिधान' खंड से सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं।

    इन दोनों खंड को प्रमुखता से कवर करना जरूरी है।

    अनप्रयोग

    दैनिक जीवन से जोड़कर पढ़ें

    गृह विज्ञान मूल रूप से अनुप्रयोगों के लिए उपयोग किया जाने वाला विषय है। ऐसे में सभी महत्वपूर्ण अवधारणाओं को दैनिक जीवन से जोड़कर पढ़ें।

    इस तरह से जानकारियों को समझने और लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलेगी। अगर आप अवधारणाओं को बिना समझे रटने का प्रयास करेंगे तो आपका प्रदर्शन खराब हो सकता है।

    गृह विज्ञान की तैयारी के लिए ग्रुप स्टडी कर सकते हैं। इससे आप विभिन्न दृष्टिकोण से अवगत हो पाएंगे।

    रिवीजन

    रिवीजन पर दें ध्यान

    गृह विज्ञान में अच्छे अंक लाने के लिए रिवीजन करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। ऐसे में उम्मीदवार सभी तथ्यों और अवधारणाओं के नोट्स बना लें।

    इन्हें बार-बार पढ़ें और भूलने वाले तथ्यों को लिख-लिखकर याद करें। अपने प्रतिदिन की अध्ययन योजना में रिवीजन के लिए कम से कम 1 घंटे का समय निकालें।

    कुछ भी नया पढ़ने से पहले पुराने तथ्यों को रिवाइज कर लें। रात को सोने से पहले रिवीजन करने से चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।

    अनुभाग

    पाठ्यक्रम को खंडों में बांटे 

    गृह विज्ञान के अलग-अलग खंडों में भ्रमित होने से बचने के लिए पाठ्यक्रम को प्रमुख 4 अनुभाग बच्चे, पोषण, वित्त और परिधान में बांट लें।

    प्रत्येक के लिए अलग-अलग नोट्स और फ्लोचार्ट बनाएं। किताबों में सीमित जानकारियां होती हैं। ऐसे में इंटरनेट की मदद से अपने नोट्स में जरूरी जानकारियां शामिल करें।

    पोषण विषयों का अध्ययन करने के लिए चार्ट भी सहायक होंगे। महत्वपूर्ण कीवर्ड को हाइलाइट करें ताकि आप परीक्षा के दौरान उन्हें न भूल सकें।

    जानकारी

    मॉक टेस्ट हल करें

    अपनी तैयारी का आंकलन करने के लिए समय-समय पर मॉक टेस्ट हल करें। पिछले वर्ष के पेपर को हल करने के बाद उत्तरों की जांच जरूर करें ताकि आप अपनी गलतियां का पता लगा सकें और कमजोर क्षेत्रों का अध्ययन कर सकें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    CBSE
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    CBSE

    केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया क्या है और इसमें फीस कितनी देनी होती है? केन्द्रीय विद्यालय
    CBSE की 'सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप' के लिए आवेदन शुरू, जानें प्रक्रिया स्कॉलरशिप
    इन जगहों पर नवंबर में होगी CBSE की कक्षा 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं CBSE डेट शीट
    CBSE ने शुरू की CTET की प्रक्रिया, इस तारीख तक ही कर सकते हैं आवेदन CTET

    परीक्षा तैयारी

    UPSC: कृषि वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए पढ़ें ये किताबें, सफलता के बढ़ जाएंगे अवसर UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    CBSE: 10वीं के छात्र ऐसे करें सामाजिक विज्ञान की तैयारी, हासिल कर सकेंगे अच्छे अंक बोर्ड परीक्षाएं
    UPSC: लोक प्रशासन वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए बेहतरीन रहेंगी ये किताबें UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC: भौतिकी वैकल्पिक में अच्छे नंबर लाने के लिए पढ़ें ये किताबें, बढ़ेंगे सफलता के अवसर UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025