NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: लोक प्रशासन वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए बेहतरीन रहेंगी ये किताबें
    अगली खबर
    UPSC: लोक प्रशासन वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए बेहतरीन रहेंगी ये किताबें
    लोक प्रशासन वैकल्पिक विषय के लिए अध्ययन सामग्री (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC: लोक प्रशासन वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए बेहतरीन रहेंगी ये किताबें

    लेखन राशि
    Oct 28, 2023
    10:00 am

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में लोक प्रशासन लोकप्रिय वैकल्पिक विषय है।

    इस विषय में प्रमुख तौर पर प्रशासनिक सिद्धांत और कानून व्यवस्था के बारे में पढ़ना होता है।

    ये सामान्य अध्ययन पेपर 2 के अनुभागों को कवर करता है और इसका पाठ्यक्रम भी संक्षिप्त है। ऐसे में औसतन 600 से 800 अभ्यर्थी इस विषय को चुनते हैं।

    आइए इस विषय की तैयारी के लिए उपयोगी अध्ययन सामग्री जानते हैं।

    #1

    पेपर 1 का पाठ्यक्रम क्या है?

    पेपर 1 में लोक प्रशासन का परिचय, प्रशासनिक विचार, प्रशासनिक व्यवहार, संगठन और सिद्धांत, संरचना, प्रशासन की जवाबदेही और नियंत्रण, प्रशासनिक कानून, तुलनात्मक लोक प्रशासन, विकास की गतिशीलता, कार्मिक प्रशासन, सार्वजनिक नीति, प्रशासनिक सुधार की तकनीकें, वित्तीय प्रशासन जैसे खंड शामिल हैं।

    इनमें नीति निर्माण के मॉडल, संगठन में कार्य प्रबंधन, ई गवर्नेंस, मौद्रिक और राजकोषीय नीति, नौकरशाही और विकास, विभिन्न देशों में प्रशासन और राजनीति, नागरिक और प्रशासन के हित, सूचना का अधिकार संबंधी टॉपिक कवर करने होंगे।

    #2

    पेपर 1 की तैयारी के लिए कौनसी किताबें पढ़ें?

    पेपर 1 की तैयारी के लिए मोहित भट्टाचार्य द्वारा लिखित लोक प्रशासन के नए क्षितिज, डी रवींद्र प्रसाद द्वारा लिखित प्रशासन विचारक, फेरेल हेडी द्वारा लिखित लोक प्रशासन एक तुलनात्मक परिप्रेक्ष्य जैसी किताबें बेहद उपयोगी है।

    इसके अलावा उम्मीदवार आरके जैन द्वारा लिखित सार्वजनिक संगठनों की संरचना और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, पॉल हर्सी द्वारा लिखित संगठनात्मक व्यवहार का प्रबंधन नामक किताब पढ़ सकते हैं।

    इन किताबों में सभी अवधारणाओं को स्पष्ट तरीके से समझाया गया है।

    #3

    पेपर 2 का पाठ्यक्रम क्या है?

    पेपर 2 के पाठ्यक्रम में भारतीय प्रशासन का विकास, सरकार का दर्शनिक और संवैधानिक ढांचा, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, संघ सरकार और प्रशासन, सरकारी योजनाएं और प्राथमिकताएं, राज्य सरकार और प्रशासन, आजादी के बाद से जिला प्रशासन, सिविल सेवाएं, वित्तीय प्रबंधन, आजादी के बाद से प्रशासनिक सुधार जैसे खंड शामिल हैं।

    इसके अलावा ग्रामीण विकास, शहरी स्थानीय सरकार, कानून और व्यवस्था, भारतीय प्रशासन में महत्वपूर्ण मुद्दे, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय पुलिस आयोग संंबंधी टॉपिक भी पाठ्यक्रम में शामिल हैं।

    #4

    पेपर 2 की तैयारी के लिए कौनसी किताबें पढ़ें?

    पेपर 2 की तैयारी के लिए बीएन पुरी द्वारा लिखित भारतीय प्रशासन का इतिहास खंड 3 (आधुनिक काल), डीडी बसु द्वारा लिखित भारत के संविधान का परिचय, अवस्थि और माहेश्वरी द्वारा लिखित लोक प्रशासन नामक किताब उपयोगी है।

    इसके अलावा डॉक्टर एसआर माहेश्वरी द्वारा लिखित भारत में स्थानीय सरकार, बिदयुत चक्रवर्ती और प्रकाश चंद द्वारा लिखित पब्लिक पॉलिसी (अवधारणा, सिद्धांत और प्रैक्टिस), निकोलस हेनरी द्वारा लिखित लोक प्रशासन और लोक मामले नामक किताब भी उपयोगी है।

    जानकारी

    ये सामग्री भी है उपयोगी

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) और मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) के नोट्स भी परीक्षा तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं। इसके अलावा अखबार, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की रिपोर्ट भी तैयारी के लिए जरूरी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC CDS परीक्षा के लिए ऐसे करें करेंट अफेयर्स की तैयारी परीक्षा तैयारी
    UPSC CSAT की तैयारी के लिए करें इन किताबों का इस्तेमाल परीक्षा तैयारी
    UPSC मुख्य परीक्षा में कुछ दिन शेष, अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी परीक्षा तैयारी
    UPSC मुख्य परीक्षा 15 सितंबर से, तैयारी के दौरान इन गलतियों से कट सकते हैं नंबर परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    UPSC: रिवीजन को प्रभावी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    NEET UG की तैयारी के लिए उपयोगी हैं ये किताबें NEET
    नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड A प्रारंभिक परीक्षा 16 अक्टूबर को, ऐसे करें तैयारी राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
    क्यों भारत की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है UPSC CSE? यहां समझिए UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025