CBSE Board Exam: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं नवंबर में होंगी, जल्द जारी होगी डेटशीट
क्या है खबर?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 (CBSE Board Exam 2022) टर्म-1 एग्जाम नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित करने वाला है।
इस साल होने वाली CBSE 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में होने वाली दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षाओं से अलग होगा।
CBSE फिलहाल प्रथम चरण की परीक्षाओं की डेटशीट तैयार कर रहा है, जिसे जल्द ही घोषित किया जाएगा।
परीक्षा
इस बार दो भागों में होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं
कोरोना महामारी के चलते पिछली बोर्ड परीक्षाएं CBSE द्वारा रद्द कर दी गई थीं और स्पेशल परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।
इस बार CBSE ने परीक्षाओं को दो भागों- टर्म-1 व टर्म-2 में आयोजित करने का फैसला किया गया है।
प्रत्येक सत्र में 50 प्रतिशत सिलेबस को कवर किया जा रहा है।
टर्म-1 की डेटशीट, स्टूडेंट्स लिस्ट, एग्जाम सेंटर और अन्य जरूरी चीजों पर काम शुरू हो चुका है, जिसे जल्द ही घोषित किया जाएगा।
जानकारी
CBSE नवंबर बोर्ड परीक्षा की डेटशीट कैसे चेक करें?
नवंबर में होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहना चाहिए। दोनों टर्म के एग्जाम ऑफलाइन हो सकते हैं, जिसके लिए छात्रों को अपने गृह विद्यालयों में उपस्थित होना होगा।
मूल्यांकन
आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल भी दो भागों में लिया जाएगा
इस बार CBSE द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल भी दो भागों में लिया जाएगा।
बोर्ड के मुताबिक 10वीं कक्षा का 20 अंक का इंटरनल असेसमेंट, 10-10 अंकों के दो चरण में विभाजित किया गया है।
12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट को 15-15 अंकों के दो चरणों में विभाजित किया गया है।
12वीं कक्षा के लिए कुल 30 अंक का प्रैक्टिकल भी 15-15 अंकों के दो चरणों में लिया जाएगा।
समय
डेढ़ घंटे की होगी टर्म-1 की परीक्षाएं
नवंबर में होने वाली टर्म-1 की परीक्षाएं डेढ़ घंटे की होगी, जिसमें सभी MCQ (मल्टीप्ल चॉइस प्रश्न) पूछे जाएंगे।
ये बोर्ड परीक्षाएं चार से आठ सप्ताह के बीच आयोजित होंगी।
वहीं अगले साल मार्च-अप्रैल में होने वाली टर्म-2 की परीक्षाएं दो घंटे की होंगी।
अंत में प्रत्येक छात्र का मूल्यांकन टर्म-1 और टर्म-2 की परीक्षाओं के परिणामों को मिलाकर किया जाएगा।
यह पहली बार है जब CBSE परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित करेगा।