Page Loader
रतन टाटा के निधन के बाद कौन हो सकता है उनका उत्तराधिकारी?
टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है

रतन टाटा के निधन के बाद कौन हो सकता है उनका उत्तराधिकारी?

Oct 10, 2024
12:15 pm

क्या है खबर?

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है। उनके निधन के बाद अब चर्चा है कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। वर्तमान में, टाटा परिवार की नई पीढ़ी के सदस्य समूह में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे हैं। रतन टाटा ने लिआ, माया और नेविल को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में नियुक्त करने का समर्थन किया था और इनमें से कोई एक उनके उत्तराधिकारी बन सकता है।

माया और लिया

कौन हैं माया और लिआ टाटा?

माया टाटा समूह में एक प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बेयस बिजनेस स्कूल और वारविक विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने टाटा ऑपरच्युनिटीज फंड और टाटा डिजिटल के साथ काम किया है और समूह के सुपर ऐप, टाटा न्यू के लॉन्च में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लिआ टाटा ने IE बिजनेस स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है और टाटा समूह की आतिथ्य शाखा, खासकर इंडियन होटल्स कंपनी और ताज होटल्स में महत्वपूर्ण काम किए हैं।

अन्य

नेविल भी हैं उत्तराधिकारी के दावेदार

नेविल टाटा वर्तमान में स्टार बाजार का नेतृत्व कर रहे हैं, जो टाटा समूह की ट्रेंट लिमिटेड का हिस्सा है। उनकी नेतृत्व क्षमता और व्यापार कौशल के कारण उन्हें टाटा समूह के भविष्य के लिए एक मजबूत दावेदार माना जाता है। बता दें कि रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी शादी सिमोन से हुई थी और उनके बेटे नोएल, रतन के सौतेले भाई हैं। लिआ, माया और नेविल नोएल के 3 बच्चे हैं।

डाटा

इतनी है टाटा समूह की अनुमानित मूल्यांकन

टाटा समूह की मूल्यांकन लगभग 300 अरब डॉलर (लगभग 25,190 अरब रुपये) है। इस बड़े समूह में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाटा पावर, टाटा कम्युनिकेशंस और टाटा कंस्ट्रक्शन जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।