Page Loader
रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित
रतन टाटा भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग के समर्थक रहे हैं (तस्वीर: ट्विटर/@AusHCIndia)

रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित

Apr 24, 2023
05:55 pm

क्या है खबर?

टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (OA) से सम्मानित किया है। यह सम्मान रतन टाटा को विशेष रूप से व्यापार, निवेश और परोपकार के क्षेत्रों में भारत-ऑस्ट्रेलियाई संबंधों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है। इस सम्मान समारोह से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ'फारेल ने कहा कि रतन टाटा के योगदान ने ऑस्ट्रेलिया में भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।

समर्थक

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग के समर्थक रहे हैं रतन टाटा

रतन टाटा लंबे समय से भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते के मुखर समर्थक रहे हैं। भारत में आने वाले व्यापार और सरकारी प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उन्होंने हमेशा सहायता की है, जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत हुए हैं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 1998 से ऑस्ट्रेलिया में काम कर रही है। वर्तमान में TCS अकेले ऑस्ट्रेलिया में 17,000 कर्मचारियों को नौकरी देती है, जो किसी भी भारतीय कंपनी का सबसे बड़ा ऑस्ट्रेलियाई कार्यबल है।