NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / क्या हैं PF निकालने के नियम, कितनी कर सकते हैं एक बार में निकासी? 
    अगली खबर
    क्या हैं PF निकालने के नियम, कितनी कर सकते हैं एक बार में निकासी? 
    PF कर्मचारियों के लिए भविष्य की आर्थिक सुरक्षा का माध्यम है

    क्या हैं PF निकालने के नियम, कितनी कर सकते हैं एक बार में निकासी? 

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Apr 04, 2025
    05:37 pm

    क्या है खबर?

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाली PF योजना देश के लाखों कर्मचारियों के लिए भविष्य की आर्थिक सुरक्षा का माध्यम है।

    यह कर्मचारी की लंबी अवधि की बचत होती है, जो रिटायरमेंट या मुश्किल समय में काम आती है। कई बार लोगों को मेडिकल, शादी, घर या बेरोजगारी जैसे कारणों से PF की राशि निकालने की जरूरत पड़ती है।

    ऐसे में यह जानना जरूरी है कि PF कैसे और कितनी रकम तक निकाली जा सकती है।

    नियम

    पूरी PF निकासी के नियम क्या हैं? 

    PF की पूरी निकासी तब की जा सकती है, जब कोई व्यक्ति नौकरी छोड़ने के बाद 2 महीने से अधिक समय तक बेरोजगार हो।

    ऐसे में वह कर्मचारी और नियोक्ता द्वारा जमा की गई पूरी राशि निकाल सकता है।

    इसके अलावा, रिटायरमेंट के बाद यानी 58 साल की उम्र पूरी होने पर भी PF की 100 प्रतिशत राशि निकाली जा सकती है।

    हालांकि, PF निष्क्रिय होने पर ब्याज मिलना बंद हो सकता है, इसलिए समय पर निकासी करना जरूरी है।

    आंशिक निकासी 

    कुछ खास कारणों पर आंशिक निकासी 

    PF से आंशिक निकासी के लिए कुछ खास कारणों और न्यूनतम सेवा अवधि की शर्तें होती हैं।

    उदाहरण के लिए, घर खरीदने या बनाने के लिए 5 साल की सेवा के बाद कुल जमा का 90 प्रतिशत निकाला जा सकता है।

    शादी या शिक्षा के लिए 7 साल की सेवा के बाद कर्मचारी के हिस्से का 50 प्रतिशत तक निकाला जा सकता है। मेडिकल इलाज के लिए कोई सेवा सीमा नहीं होती, लेकिन निकासी की एक तय सीमा होती है।

    बेरोजगारी 

    बेरोजगारी की स्थिति में क्या करें?

    अगर कोई व्यक्ति नौकरी छोड़ने के बाद एक महीने तक बेरोजगार है, तो वह अपने PF का 75 प्रतिशत निकाल सकता है।

    वहीं, अगर बेरोजगारी दो महीने से ज्यादा हो जाए, तो PF की पूरी राशि निकाली जा सकती है। यह नियम उन लोगों के लिए राहत देता है, जो नौकरी छूटने के बाद आर्थिक तंगी का सामना कर रहे होते हैं।

    हालांकि, इसके लिए EPFO में क्लेम लगाना और सही कारण देना जरूरी होता है।

    शर्तें

    ऑनलाइन प्रक्रिया और जरूरी शर्तें

    PF निकालने के लिए अब ऑनलाइन प्रक्रिया काफी आसान हो गई है।

    इसके लिए UAN नंबर एक्टिव होना चाहिए और आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। EPFO की वेबसाइट या उमंग ऐप के जरिए घर बैठे क्लेम किया जा सकता है। निकासी के लिए किसी एक कारण का चुनाव करना होता है।

    बिना कारण या योग्यता के PF निकालना संभव नहीं है। सही दस्तावेज और जानकारी देने पर पैसा कुछ दिनों में सीधे बैंक अकाउंट में आ जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    EPFO
    कर्मचारी भविष्य निधि

    ताज़ा खबरें

    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    EPFO

    घर बैठे-बैठे ऑनलाइन माध्यम से निकालें PF, करें इस ऐप का इस्तेमाल PPF (पब्लिक प्रॉविडेंट फंड)
    EPFO ने साल 2020-21 के लिए भविष्‍य निधि पर निर्धारित की 8.5 प्रतिशत ब्याज दर भारत की खबरें
    EPFO में 2.71 करोड़ के घोटाले का खुलासा, CBI ने तीन अधिकारियों पर दर्ज किया मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    जरा सी गलती बना देगी EPFO फ्रॉड का शिकार, इस तरह हो सकता है OTP स्कैम साइबर अपराध

    कर्मचारी भविष्य निधि

    EPFO ने ग्राहकों को किया सावधान, PF अकाउंट में भी हो सकता है ऑनलाइन फ्रॉड साइबर अपराध
    EPFO रिकॉर्ड में आसानी से अपडेट करें जन्मतिथि, इन दस्तावेंजों की पड़ेगी जरूरत काम की बात
    बिना इंटरनेट के जानें अपने PF अकाउंट का बैलेंस, बस करें ये काम काम की बात
    भविष्य निधि का पैसा निकालने के लिए क्या है EPFO के नियम? PPF (पब्लिक प्रॉविडेंट फंड)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025