NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / एनवीडिया के शेयरों में इस वजह से आई 9 प्रतिशत से अधिक की गिरावट
    अगली खबर
    एनवीडिया के शेयरों में इस वजह से आई 9 प्रतिशत से अधिक की गिरावट
    एनवीडिया के शेयरों में 9 प्रतिशत से अधिक की गिरावट (तस्वीर: अनस्प्लैश)

    एनवीडिया के शेयरों में इस वजह से आई 9 प्रतिशत से अधिक की गिरावट

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Sep 04, 2024
    02:27 pm

    क्या है खबर?

    चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के शेयरों में बीते दिन (3 सितंबर) को 9 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के शेयरों में गिरावट तब हुई, जब अमेरिकी न्याय विभाग ने एनवीडिया समेत कई अन्य कंपनियों को समन भेजा।

    न्याय विभाग की ओर से हाल ही में यह समन एनवीडिया के खिलाफ अविश्वास कानूनों के उल्लंघन के आरोप में चल रहे मामले की जांच को लेकर भेजा गया था।

    आरोप

    क्या है एनवीडिया पर आरोप?

    एनवीडिया पर आरोप है कि वह उससे चिप खरीदने वाली कंपनियों को अन्य आपूर्तिकर्ताओं के पास जाना कठिन बना रही है और उन खरीदारों को दंडित कर रही है, जो विशेष रूप से इसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स का उपयोग नहीं करते हैं।

    हालांकि, एनवीडिया ने कहा कि उसका बाजार प्रभुत्व उसके उत्पादों की गुणवत्ता से है, जो ग्राहकों को तेज प्रदर्शन प्रदान करते हैं।

    एनवीडिया ग्राफिक्स कार्ड, सामान्य चिपसेट और AI चिप बनाने में माहिर है।

    सवाल

    न्याय विभाग ने पूछे सवाल

    रिपोर्ट के अनुसार, न्याय विभाग ने पूछा कि क्या एनवीडिया उन ग्राहकों को सही आपूर्ति और मूल्य निर्धारण देती है, जो विशेष रूप से इसकी तकनीक का उपयोग करते हैं या इसके सिस्टम खरीदते हैं?

    न्याय विभाग एनवीडिया द्वारा रन-AI के अधिग्रहण की जांच कर रही है, जिसकी घोषणा अप्रैल में की गई थी।

    यह कंपनी AI कंप्यूटिंग के प्रबंधन के लिए सॉफ्टवेयर बनाती है। इस अधिग्रहण से ग्राहकों के लिए एनवीडिया चिप्स से दूर जाना अधिक कठिन हो जाएगा।

    राजस्व

    कंपनी के राजस्व में मुनाफे का अनुमान

    विश्लेषकों का अनुमान है कि एनवीडिया वित्त वर्ष 2024 में 120.8 अरब डॉलर (लगभग 10,143 अरब रुपये) का राजस्व अर्जित करेगी, जिसमें से अधिकांश धन इसकी डाटा सेंटर यूनिट से आएगा।

    बीते दिन की गिरावट के बाद एनवीडिया के शेयरों ने बाजार पूंजीकरण में लगभग 280 अरब डॉलर (लगभग 23,511 अरब रुपये) की गिरावट दर्ज की।

    कंपनी की तरफ से न्याय विभाग की जांच को लेकर अभी कोई नई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एनवीडिया
    शेयर बाजार समाचार

    ताज़ा खबरें

    LSG बनाम RCB: जितेश शर्मा ने जड़ा पहला IPL अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB ने LSG को 6 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: RCB ने LSG को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान किया पक्का, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    LSG बनाम RCB: विराट कोहली IPL में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजन बने, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    एनवीडिया

    एनवीडिया के CEO जेनसेन हुआंग की संपत्ति इस साल हुई दोगुनी, AI का है अहम रोल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    AI चिप क्या हैं और किन कामों में होता है इनका इस्तेमाल? जानिये सबकुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    रिलायंस और एनवीडिया ने भारत में AI लैंग्वेज मॉडल बनाने के लिए की साझेदारी  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    एनवीडिया और इंटेल की AI चिप में से कौन-सी बेहतर, बेंचमार्क टेस्ट से मिली जानकारी इंटेल

    शेयर बाजार समाचार

    बजट 2024 के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के बजट
    शेयर बाजार बजट के बाद लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 73 अंक टूटा  सेंसेक्स
    जालसाज ने व्यक्ति को निवेश कर कमाई का दिया झांसा, ठग लिए 15 लाख रुपये साइबर अपराध
    शेयर बाजार में दर्ज हुई बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 280 अंक टूटकर बंद  सेंसेक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025