NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / SEBI के अधिकारियों ने माधवी बुच की कार्य संस्कृति को अपमानजनक और तनावपूर्ण बताया
    अगली खबर
    SEBI के अधिकारियों ने माधवी बुच की कार्य संस्कृति को अपमानजनक और तनावपूर्ण बताया
    SEBI के अधिकारियों ने माधबी बुच की कार्य संस्कृति को तनावपूर्ण बताया

    SEBI के अधिकारियों ने माधवी बुच की कार्य संस्कृति को अपमानजनक और तनावपूर्ण बताया

    लेखन गजेंद्र
    Sep 04, 2024
    02:14 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की प्रमुख माधवी बुच की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब SEBI अधिकारियों ने बुच के नेतृत्व में कार्य संस्कृति को गलत ठहराया है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अधिकारियों ने 6 अगस्त को वित्त मंत्रालय में बुच के खिलाफ शिकायत दी कि उनके नेतृत्व में जहरीला और तनावपूर्ण कार्य वातावरण बन गया है।

    उन्होंने पत्र में बताया कि बैठक में डांटना, चिल्लाना, सार्वजनिक अपमान आम बात हो गई है।

    आरोप

    अधिकारियों ने और क्या आरोप लगाया?

    'SEBI अधिकारियों की शिकायतें-सम्मान का आह्वान' शीर्षक वाले पत्र में अधिकारियों ने आरोप लगाया कि बुच के मार्गदर्शन में जो टीम नेतृत्व कर रही है, उनके सदस्य सख्त और गैर-पेशेवर भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

    अधिकारियों की "मिनट-दर-मिनट गतिविधि" पर बारीकी से नजर रखी जा रही और अवास्तविक कार्य लक्ष्य तय किए जा रहे हैं।

    5 पन्ने के पत्र में अधिकारियों ने कहा कि इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है और कार्य-जीवन का संतुलन बिगड़ गया है।

    हस्ताक्षर

    500 अधिकारियों ने किए हैं पत्र पर हस्ताक्षर

    रिपोर्ट के मुताबिक, SEBI में ग्रेड-A और उससे ऊपर सहायक प्रबंधक व अन्य को मिलाकर 1,000 अधिकारी कार्यरत हैं, जिनमें 500 ने पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

    SEBI के इतिहास में यह पहला मामला है, जब अधिकारियों ने कार्य संस्कृति पर सवाल उठाया है और दिक्कत साझा की है।

    उन्होंने बताया कि प्रबंधन से कोई जवाब न मिलने पर वित्त मंत्रालय को पत्र लिखा है। SEBI ने एक जवाब में कहा कि कर्मचारियों की समस्या पर बातचीत सतत प्रक्रिया है।

    विवाद

    क्या है माधबी बुच से जुड़ा विवाद?

    हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी 2023 में अडाणी समूह पर कई बड़े आरोप लगाए, जिसकी जांच SEBI कर रही है।

    इस बीच 19 अगस्त को रिसर्च ने दावा किया कि माधबी और उनके पति धवल अडाणी समूह से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी है।

    इसके बाद कांग्रेस ने माधबी पर SEBI और ICICI बैंक समेत 3 जगह से वेतन लेने का आरोप लगाया। जी समूह के सुभाष चंद्रा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

    माधबी ने सभी आरोपों से किनारा किया है।

    जानकारी

    कौन हैं माधबी बुच?

    माधबी पुरी बुच SEBI की पहली महिला चेयरपर्सन हैं। साथ ही पद पर निजी सेक्टर की पहली महिला हैं। माधबी IIM अहमदाबाद से पढ़ी हैं और 1989 में ICICI बैंक से जुड़ी थीं। उनके पति धवल ब्लैकस्टोन और अल्वारेज एंड मार्शल फंड के सलाहकार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    SEBI
    वित्त मंत्रालय

    ताज़ा खबरें

    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म

    SEBI

    एक करोड़ रुपये जीतने का मौका, बस SEBI को देनी होगी यह सूचना भारत की खबरें
    रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के सौदे को मिली SEBI की मंजूरी, जानिए क्या है मामला मुकेश अंबानी
    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर SEBI ने लगाया तीन लाख रुपये का जुर्माना, जानिए वजह राज कुंद्रा
    CBI ने हेराफेरी को लेकर NSE के पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    वित्त मंत्रालय

    बजट तैयार करने में इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका बजट
    बजट 2022: डिजिटल रुपया से लेकर ऑनलाइन यूनिवर्सिटी तक वित्त मंत्री की 10 बड़ी घोषणाएं बजट
    पैन कार्ड में कैसे बदलें अपनी फोटो? जानिए आसान प्रक्रिया पैन कार्ड
    वित्त वर्ष 2021-22 में 8.7 प्रतिशत रही भारत की विकास दर, चौथी तिमाही में 4.1 प्रतिशत भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025