LOADING...
बजट 2024 के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के
बजट के बाद शेयर बाजार में गिरावट

बजट 2024 के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

Jul 23, 2024
12:54 pm

क्या है खबर?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में आज (23 जुलाई) बजट पेश करते हुए टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया है। बजट के बाद वित्त मंत्री की घोषणाओं से शेयर बाजार के सेंसेक्स में 1,100 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 641 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 79,860 अंकों पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी भी 217 अंक फिसलकर 24,291 अंक के स्तर पर था।

शेयर

निफ्टी मिडकैप 50 में भी गिरावट

आज बजट के बाद निफ्टी मिडकैप में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक निफ्टी मिडकैप 50 145 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 15,721 पर कारोबार कर रहा था। बजट के बाद ITC, फेडेरल बैंक, टाइटन कंपनी, गोदरेज कंज्यूमर और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर में 2-3 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। वेदांता, नालको, HDFC AMC, वोडाफोन-आइडिया और चंबल फर्ट के शेयर में 4-6 प्रतिशत की गिरावट आई है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट