Page Loader
भारत की विकास दर अगले वित्त वर्ष में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान- विश्व बैंक
अगले वित्त वर्ष में 6.7 प्रतिशत रह सकती है देश की विकास दर

भारत की विकास दर अगले वित्त वर्ष में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान- विश्व बैंक

Jan 17, 2025
10:42 am

क्या है खबर?

विश्व बैंक ने आगामी वित्त वर्ष में भारत की विकास दर को लेकर अपना अनुमान बताया है। विश्व बैंक ने अनुमान जताया है कि आगामी वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की विकास दर 6.7 प्रतिशत रह सकती है, जो चालू वित्त वर्ष की तुलना में अधिक है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सेवा क्षेत्र में विस्तार और मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों की मजबूती से अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। सरकार द्वारा किए गए सुधारात्मक कदमों से कारोबारी माहौल में भी सुधार होगा।

अनुमान

वर्तमान वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान 

2023-24 के लिए विश्व बैंक ने भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले कम है, क्योंकि 2022-23 में विकास दर 8.2 प्रतिशत थी। रिपोर्ट के अनुसार, निवेश में कमी और कमजोर मैन्युफैक्चरिंग वृद्धि के कारण वर्तमान विकास दर में गिरावट आई है। हालांकि, इसे भारत के लिए एक अस्थायी समस्या माना जा रहा है और आगामी वर्षों में सुधार होने की उम्मीद है।

स्थिति 

वैश्विक आर्थिक स्थिति और भारत की स्थिति 

विश्व बैंक ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर व्यापारिक तनाव जैसे जोखिमों का भी उल्लेख किया है। इसने भारत को वैश्विक व्यापार नीति में बदलाव के जोखिमों से आगाह किया है। हालांकि, भारत को इस स्थिति में भी अपने विकास की गति बनाए रखने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा, जबकि चीन के विकास दर में गिरावट की संभावना है।