सोने और चांदी का आयात हुआ महंगा, बढ़ सकते हैं गहनों के दाम
क्या है खबर?
भारत सरकार ने सोने और चांदी के आयात मूल्य में बढ़ोतरी की है।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) की अधिसूचना के अनुसार, सोने का आधार आयात मूल्य 41 डॉलर बढ़ाकर 938 डॉलर प्रति 10 ग्राम कर दिया गया है। वहीं, चांदी का आयात मूल्य 42 डॉलर प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है।
यह बदलाव वैश्विक बाजार की प्रवृत्तियों को दर्शाता है, जहां अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण कीमती धातुओं की मांग बढ़ रही है।
वजह
कीमतें क्यों बढ़ीं और क्या असर होगा?
दुनियाभर में आर्थिक हालात और राजनीतिक तनाव से सोना-चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।
सरकार ने आयात मूल्य बढ़ाकर यह सुनिश्चित किया है कि बाजार की असली कीमतें सही तरीके से तय हों। महंगाई और निवेशकों की बढ़ती रुचि के कारण सोने की कीमत ऊपर जा रही है।
चांदी की कीमत में भी तेजी आई है, इसलिए इसका आयात मूल्य भी बढ़ा दिया गया है। इससे आम लोगों को गहने खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
असर
सोने की नई कीमतें और बाजार पर असर
सोमवार (17 फरवरी) को भारत में सोने की कीमत बढ़ गई।
24 कैरेट सोने की कीमत 8,662 रुपये प्रति ग्राम हो गई, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 7,940 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गई। 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 500 रुपये बढ़कर 79,400 रुपये हो गई और 100 ग्राम की कीमत 7.94 लाख रुपये हो गई।
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी से निवेश बढ़ सकता है, लेकिन ग्राहकों को सोना खरीदने में ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे।