Page Loader
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग मंत्री कौन हैं?
नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 2 सबसे युवा और 1 बुजुर्ग मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग मंत्री कौन हैं?

लेखन गजेंद्र
Jun 10, 2024
03:11 pm

क्या है खबर?

केंद्र की नई सरकार का गठन हो चुका है। रविवार को नरेंद्र मोदी समेत मंत्रिमंडल में शामिल अन्य 71 मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन में शपथ ली है। मंत्रिमंडल में सबसे युवा मंत्री के रूप में 36 वर्षीय राममोहन नायडू और 37 वर्षीया रक्षा निखिल खडसे शामिल हैं। सबसे बुजुर्ग मंत्री 79 वर्ष के जीतनराम मांझी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। बता दें कि रक्षा खडसे महाराष्ट्र के रावेर से और नायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से सांसद हैं।

सांसद

कौन हैं रक्षा खडसे और राममोहन नायडू?

भाजपा सांसद रक्षा खडसे 2010 में कोठाड़ी गांव की सरपंच बनी थीं। 2014 में उन्होंने 26 साल की उम्र में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मनीष जैन को 3.18 लाख वोटों से हराया। रक्षा ने 2019 में भी चुनाव जीता और 2024 में तीसरी बार जीतकर संसद पहुंचीं। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नायडू भी 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बने थे। उनके पिता येरेन नायडू TDP के बड़े नेता थे।

चुनाव

बिहार के 23वें मुख्यमंत्री रहे हैं जीतनराम मांझी

जीतनाराम मांझी भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। वह बिहार में हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (HAM) के संस्थापक हैं और 2014 में राज्य के 23वें मुख्यमंत्री बने थे। दलित नेता मांझी मंत्रिमंडल में सबसे उम्रदराज हैं और साथ ही सबसे गरीब मंत्री हैं। उनके पास कुल 30 लाख रुपये की संपत्ति है। मांझी ने इस बार गया से लोकसभा चुनाव जीता है। इससे पहले वह 1991, 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। उन्हें 44 साल का राजनीतिक अनुभव है।