पिछले कुछ दिनों में भारत में लॉन्च हुईं ये किफायती बाइक्स, जानें कीमतें और फीचर्स
क्या है खबर?
इन दिनों भारतीय बाजार में कई धमाकेदार बाइक्स लॉन्च हो रही हैं। ऑटो कंपनियां महंगी से महंगी बाइक्स बाजार में उतार रही हैं।
हालांकि, कंपनियों ने किफायती दाम में भी कई बाइक्स लॉन्च की हैं, जिनमें कुछ पुरानी बाइक्स के नए मॉडल्स शामिल हैं।
कम दाम में अच्छे फीचर्स और दमदार बाइक खरीदने की इच्छा रखने वाले इन मॉडल्स पर विचार कर सकते हैं। इन सभी की कीमतें 75,000 रुपये से कम है।
#1
2021 TVS स्टार सिटी प्लस (2021 TVS Star City Plus)
हाल ही में दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS ने नई स्टार सिटी प्लस लॉन्च की है। इसकी कीमत 68,465 रुपये (एक्स शोरुम) है।
इसमें 110cc का सिंगल सिलेंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है, जो 7,350rpm पर 8.08bhp की अधिकतम पावर और 4,500rpm पर 8.7Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। यह चार स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
कंपनी का दावा है कि 2021 स्टार सिटी प्लस की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है।
#2
बजाज प्लैटिना 100 इलेक्ट्रिक स्टार्ट (Bajaj Platina 100 ES)
बजाज ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय बाइक प्लैटिना 100 का इलेक्ट्रिक स्टार्ट मॉडल लॉन्च किया है।
इसमें BS6 मानकों को पूरा करने वाला 102cc का सिंगल सिलिंडर SOHC एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 7,500rpm पर 7.77bhp की पावर के साथ-साथ 5,500rpm पर 8.3Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
यह इंजन चार स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
इसकी टॉप स्पीड भी 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी कीमत 53,920 रुपये है।
#3
हीरो स्पलेंडर प्लस 100 मिलियन एडिशन (Hero Splendor Plus 100 Million Editon)
दिग्गज दोपहिया वाहन कंपनी हीरो ने हाल ही में स्पलेंडर प्लस का 100 मिलियन एडिशन लॉन्च किया है।
कंपनी ने इसे डुअल टोन रेड और व्हाइट पेंटवर्क में उतारा गया है। नए वेरिएंट में 97.3cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन लगाया गया है, जो 8,000rpm पर 8bhp की पावर के साथ-साथ 6,000rpm पर 8.05Nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है। साथ ही चार स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
इसकी कीमत 67,095 लाख रुपये है।
#4
हीरो होंडा ग्लैमर स्पेशल एडिशन (Hero Honda Glamor Special Edition)
हीरो स्पलेंडर प्लस 100 मिलियन एडिशन के अलावा भी कंपनी ने ग्लैमर का स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया है।
इस स्पेशल एडिशन में भी BS6 मानकों को पूरा करने वाला 124.7cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है।
यह 7,500rpm पर 10.7bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 6,000rpm पर 10.6Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
इसके साथ ही यह पांच स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसकी शुरुआती कीमत 73,700 रुपये है।
अन्य बाइक्स
ये बाइक्स भी हुई लॉन्च
ऊपर बताई गई बाइक्स के अलावा भी हाल में कई बाइक्स लॉन्च हुई हैं। हालांकि, उनकी कीमत एक लाख रुपये से ऊपर है।
यामाहा ने FZ-FI और 2021 FZS-FI लॉन्च की हैं। इनमें 149cc का दमदार इंजन दिया गया है।
वहीं, बजाज ने भी पल्सर 180 का 2021 मॉडल लॉन्च किया है। इसमें 178.6cc का इंजन लगा है।
इनके अलावा 2021 TVS अपाचे RTR 160 4V आदि कई बाइक्स लॉन्च हुई हैं।