NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / सड़कों के किनारे क्यों लगे होते हैं साइन बोर्ड और इनका क्या मतलब होता है?
    अगली खबर
    सड़कों के किनारे क्यों लगे होते हैं साइन बोर्ड और इनका क्या मतलब होता है?
    सड़कों के किनारे क्यों लगे होते हैं साइन बोर्ड और इनका क्या मतलब होता है?

    सड़कों के किनारे क्यों लगे होते हैं साइन बोर्ड और इनका क्या मतलब होता है?

    लेखन सोनाली सिंह
    Dec 26, 2021
    06:00 pm

    क्या है खबर?

    हम अक्सर सड़क के किनारे पर कई तरह के रोड साइनों को देखते हैं। चाहें शहरों की सड़कें हों या हाइवे, हर जगह आपको ये साइन दिखाई देते हैं।

    आप कैसे भी ड्राइवर हों, आपको इन साइन का मतलब पता होना बहुत जरूरी है। अनजानी सड़कों पर ये रोड साइन आपको कई तरह की सड़क दुर्घटना से बचाते हैं।

    आज हम आपको इन्हीं रोड सेफ्टी साइन और इनके मतलब बताने जा रहे हैं।

    परिचय

    क्या होते हैं रोड सेफ्टी साइन?

    जैसा कि नाम से ही पता चलता है, सड़कों पर यातायात नियम और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सड़क के किनारे पर कुछ साइन बने होते हैं, इन्हे रोड सेफ्टी साइन कहा जाता है।

    इनका हर समय पालन किया जाना चाहिए, वरना दुर्घटना होने के साथ ही यातायात अधिकारी नियमों को तोड़ने पर भारी चालान भी कर सकते हैं।

    इस तरह के संकेत से स्पीड प्रतिबंध और नो पार्किंग स्पॉट जैसी चीजों के बारे में सूचित किया जाता है।

    महत्व

    क्यों जरूरी होते हैं ये साइन बोर्ड?

    सड़कों के किनारों पर लगे ये साइन बोर्ड सिर्फ हमें दुर्घटना से नहीं बचाते हैं, बल्कि यह एक निश्चित स्थान तक पहुंचने के लिए शेष दूरी के बारे में सूचित करने, सार्वजनिक सुविधा आउटलेट, अस्पतालों और रेस्तरां के बारे में सूचित करने, कॉलेजों और स्कूलों जैसे क्षेत्रों के निकट खतरों के बारे में सावधान करने और वैकल्पिक मार्गों के बारे में यात्रियों को सूचित करने जैसे कामों के लिए भी बहुत मददगार साबित होते हैं।

    साइज

    अलग-अलग आकार के क्यों होते हैं रोड साइन बोर्ड?

    रोड सेफ्टी के लिए मुख्य रूप से तीन तरह के साइन बोर्ड होते हैं।

    गोल आकार में बने साइन सामान्य जानकारी जैसे कि नो पार्किंग, नो यू टर्न और हॉर्न के इस्तेमाल के प्रतिबंध के लिए होते हैं।

    त्रिभुज आकार के साइन का मतलब होता है कि आगे खतरा है और ज्यादा ध्यान से गाड़ी चलाने की जरूरत है।

    इसके अलावा एक आठ कोनों वाला साइन बोर्ड भी होता है, जिसका उपयोग सामान्यतः स्टॉप साइन के लिए किया जाता है।

    रंग

    साइन बोर्ड के रंगों का क्या मतलब होता है?

    अगर आपने ध्यान दिया होगा तो आपको विभिन्न साइन बोर्ड अलग-अलग रंगों में नजर आए होंगे।

    लाल रंग में बने चिन्ह का मतलब है कि आगे खतरा है या आपको इस नियम का अनिवार्य रूप से पालन करना है।

    पीले रंगों में बने चिन्ह आपको धीरे चलने का इशारा करते हैं, जबकि हरे रंग में बने साइन बोर्ड आपको दो शहरों के बीच की दूरी बताते हैं।

    इसके अलावा नीला बोर्ड भी होता है जो स्थानों की दूरी बताता है।

    जानकारी

    बच्चों के उपयोग के लिए बनाए जाते हैं खास चिन्ह

    सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए चिन्हों को समझना बच्चों के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

    इसलिए ऐसी जगहों जहां बच्चों की आवाजाही ज्यादा रहती है, वहां विशेष तरह के साइन बनाए जाते हैं ताकि बच्चे इन्हे देखकर इनका मतलब समझ सकें।

    साथ ही चालक भी समझ जाएं कि आगे सड़क पर बच्चें मौजूद हो सकते हैं। जैसे कि स्कूल क्रॉसिंग साइन्स, सीट बेल्ट साइन्स, स्टॉप साइन्स और स्कूल और कॉलेज के साइन।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    ऑटोमोबाइल

    रॉयल एनफील्ड हिमालयन बनाम बेनेली TRK 251: जानिए कौन सी बाइक है बेहतर दोपहिया वाहन
    30 जून तक सभी ग्रिडों पर मुफ्त चार्जिंग प्रदान करेगी एथर एनर्जी इलेक्ट्रिक स्कूटर
    क्रूज कंट्रोल के साथ भारत में लॉन्च हुआ हीरो इलेक्ट्रिक का ऑप्टिमा HX, जानिए इसके फीचर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर
    भारत में शुरू हुई ट्रायम्फ ट्रायम्फ 1200 की प्री-बुकिंग, जानिए बाइक की खासियत भारत की खबरें

    टिप्स

    नई कार चलाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान कार
    खरीदने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक कार तो इन बातों को रखें खास ख्याल इलेक्ट्रिक वाहन
    इन पांच आसान टिप्स की मदद से रखें अपनी कार की बैटरी का ख्याल ऑटोमोबाइल
    पब्लिक वाई-फाई इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स, नहीं होगा डाटा हैक भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025