NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / रॉक्सर SUV को लेकर महिंद्रा और फिएट क्रिसलर आईं आमने-सामने
    अगली खबर
    रॉक्सर SUV को लेकर महिंद्रा और फिएट क्रिसलर आईं आमने-सामने
    रॉक्सर को लेकर महिंद्रा और फिएट क्रिसलर के बीच टक्कर (तस्वीरः महिंद्रा)

    रॉक्सर SUV को लेकर महिंद्रा और फिएट क्रिसलर आईं आमने-सामने

    लेखन देवजीत सिंह
    Sep 22, 2022
    10:30 am

    क्या है खबर?

    फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स (FCA) ने अमेरिका में महिंद्रा की रॉक्सर SUV के डिजाइन को लेकर कानूनी लड़ाई फिर से शुरू कर दी है।

    FCA ने पहले 2019 और 2020 में भी भारतीय SUV दिग्गज महिंद्रा के खिलाफ मुकदमा जीता था, जिसमें महिंद्रा को अमेरिकी धरती पर बिक्री के लिए अपनी रॉक्सर को फिर से डिजाइन करने के लिए मजबूर किया गया था।

    हालांकि, अब यह इटली-अमेरिकी वाहन निर्माता इस कार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहता है।

    पृष्ठभूमि

    2018 में लॉन्च की गई थी रॉक्सर

    2018 में महिंद्रा ने रॉक्सर SUV के साथ अमेरिकी बाजार में कदम रखा, जिसे महिंद्रा ऑटोमोटिव नॉर्थ अमेरिका (MANA) द्वारा स्थानीय रूप से असेंबल किया गया था।

    हालांकि, इसके लॉन्च के तुरंत बाद, फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स ने जीप के ट्रेडमार्क डिजाइन की नकल करने के लिए USITC के पास शिकायत दर्ज की और अमेरिकी बाजार में वाहन पर रोक लगाने की मांग की।

    मामला

    क्या था पूरा मामला?

    फिएट क्रिसलर द्वारा 2018 में यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल ट्रेड कमिशन (USITC) में की गई अपील के अनुसार, महिंद्रा ने कथित तौर पर जीप के ट्रेडमार्क वाले डिजाइन की नकल की थी।

    इस अपील पर चलाए गए केस में USITC ने इटली-अमेरिकी समूह फिएट क्रिसलर के पक्ष में फैसला सुनाया था और महिंद्रा के खिलाफ आदेश जारी कर दिया था।

    इस आदेश के तहत महिंद्रा ने अमेरिकी बाजार में इस कार का कुछ डिजाइन बदल दिया था।

    नया मॉडल

    फैसले के बाद 2021 में अपडेट हुई रॉक्सर

    आदेश के बाद 2021 में महिंद्रा ने रॉक्सर SUV को अपडेट किया था। इसे फिर से डिजाइन किए जाने के बाद USITC ने अपना अंतिम निर्णय दिया कि 2021 मॉडल अब FCA के ट्रेडमार्क का उल्लंघन नहीं करता है।

    जानकारी के लिए बता दें महिंद्रा ने अपने जीप मॉडल के उत्पादन के लिए 1947 में विलीज से लाइसेंस प्राप्त किया था। इसके पास भारतीय बाजार में चार पहिया वाहन के निर्माण और बिक्री का अधिकार था।

    डिजाइन

    कैसा है महिंद्रा रॉक्सर का डिजाइन?

    जहां तक इसके स्पेक्स का सवाल है, रॉक्सर एक ऑफ-रोड वाहन है, जिसे महिंद्रा की अमेरिकी डिवीजन द्वारा बेचा जाता है।

    इसमें आगे की तरफ खुलने वाला बोनट, गोल हेडलैम्प्स, रेक्ड विंडस्क्रीन, पावर स्टीयरिंग, सामान खींचने के लिये फ्रंट बंपर पर इलेक्ट्रिक विंच, ऑफ-रोड के लिये दमदार ग्रिप टायर्स के साथ स्टील व्हील्स, टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील और उठी हुई आयताकार टेललाइट्स हैं।

    अमेरिका में यह कार दो वेरिएंट (बेस और ऑल-वेदर) में उपलब्ध है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स (FCA) समूह अपनी कंपनी जीप के माध्यम से भारतीय बाजार में भी व्यापार कर रहा है। यह कंपनी वर्तमान में तीन गाड़ियों (जीप कम्पास, जीप मेरिडियन और जीप रेंगलर) की बिक्री करती है।

    2021 में FCA ने फ्रांस के PSA समूह के साथ हाथ मिलाया था, ताकि दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोटिव समूह का निर्माण किया जा सके। इस समूह को आज ऑटो बाजार में स्टेलेंटिस (Stellantis) के नाम से जाना जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    आगामी SUV

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    नई SUVs खरीदने की कर रहे प्लानिंग? 30 लाख रुपये तक उपलब्ध हैं ये शानदार विकल्प ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक से जुड़ी ये बातें आईं सामने, जानिये अनुमानित कीमत कार न्यूज
    महिंद्रा XUV 700 के फीचर्स में हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या घटा और क्या बढ़ा? कार गाइड
    टेस्टिंग के दौरान दिखी महिंद्रा XUV400, 15 अगस्त को होगी पेश इलेक्ट्रिक वाहन

    आगामी SUV

    टोयोटा यारिस क्रॉस टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, जानिये इसके लॉन्च में देरी की वजह टोयोटा
    ये हैं देश की पांच सबसे किफायती ऑल व्हील ड्राइव SUVs मारुति सुजुकी
    टीजर में दिखी नई महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट, जानिए क्या कुछ मिलेगा नया ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा बोलेरो टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, नये लोगो के साथ होगी लॉन्च महिंद्रा एंड महिंद्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025