NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस के खिलाफ यूक्रेन युद्ध में शामिल हुआ दुनिया का सबसे बेहतरीन स्नाइपर 'वली'
    अगली खबर
    रूस के खिलाफ यूक्रेन युद्ध में शामिल हुआ दुनिया का सबसे बेहतरीन स्नाइपर 'वली'
    रूस के खिलाफ यूक्रेन युद्ध में शामिल हुआ दुनिया का सबसे बेहतरीन स्नाइपर 'वली'

    रूस के खिलाफ यूक्रेन युद्ध में शामिल हुआ दुनिया का सबसे बेहतरीन स्नाइपर 'वली'

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 12, 2022
    02:19 pm

    क्या है खबर?

    यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्नाइपर 'वली' की एंट्री हुई है। 'वली' के नाम से चर्चित ये स्नाइपर यूक्रेन पहुंच गया है और उसकी तरफ से रूस के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है।

    वली बुधवार को ही यूक्रेन पहुंच गए थे और दो दिन के अपने अभियान के दौरान वो छह रूसी सैनिकों को मार भी चुके हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें यूक्रेन आकर अच्छा लग रहा है।

    परिचय

    कौन हैं वली?

    40 वर्षीय वली फ्रेंच-कैनेडियन कम्प्यूटर वैज्ञानिक हैं और कनाडा की रॉयल कैनेडियन 22वीं रेजिमेंट के सदस्य रह चुके हैं।

    वह 2009 से 2011 के बीच अफगानिस्तान युद्ध में भी दो बार अपनी सेवाएं दे चुके हैं और इसी दौरान उन्हें अपना 'वली' नाम मिला था।

    वली अरबी भाषा का एक शब्द है और इसका मतलब संरक्षक, रक्षक या मित्र आदि होता है। युद्ध के दौरान उन्होंने कई आतंकियों को मारा था।

    खतरनाक

    क्यों खतरनाक माने जाते हैं वली?

    वली को दुनिया का सबसे खतरनाक स्नाइपर माना जाता है और इसके पीछे दुश्मनों को निशाना बनाने की उनकी क्षमता है।

    जहां एक अच्छा स्नाइपर दिन में औसतन पांच-छह दुश्मन और एक बेहतरीन स्नाइपर 7-10 दुश्मन मारता है, वहीं वली एक दिन में 40 दुश्मनों को मारते हैं।

    वह कनाडा की जॉइंट टास्ट फोर्स (JTF-2) में भी रह चुके हैं। इस फोर्स के स्नाइपर 3,540 मीटर की दूरी से दुश्मनों को मार सकते हैं।

    बयान

    यूक्रेन के लोगों की मदद करना चाहता हूं- वली

    हाल ही में दिए गए अपने एक इंटरव्यू में वली ने कहा था कि उन्हें यूक्रेन आकर अच्छा लग रहा है और वे ऐसा महसूस कर रहे हैं जैसे यूक्रेन के लोगों के साथ उनकी पुरानी दोस्ती है। उन्होंने कहा कि वे उनकी मदद करना चाहते हैं।

    रूस के हमले पर वली ने कहा कि वह केवल इसलिए यूक्रेन के मासूम लोगों पर बम गिरा रहा है क्योंकि वे रूसी नहीं बल्कि यूरोपीय बनना चाहते हैं।

    परिवार

    वली की पत्नी ने किया था युद्ध में हिस्सा लेने का विरोध

    वली ने बताया कि उनकी पत्नी नहीं चाहती थीं कि वह यूक्रेन युद्ध का हिस्सा बनें, लेकिन उन्होंने इसमें शामिल होने का सख्त निर्णय लिया। उनका एक बेटा भी है जो अगले हफ्ते ही एक साल का होगा, लेकिन उसका मोह भी वली को युद्ध में शामिल होने से नहीं रोक पाया।

    वली ने बताया कि एक हफ्ते पहले तक वे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में व्यस्त थे और अब बंदूक लेकर युद्ध के मैदान में खड़े हैं।

    युद्ध

    यूक्रेन-रूस युद्ध में क्या हो रहा है?

    रूस और यूक्रेन के युद्ध का आज 17वां दिन है और रूस ने अपने हमले तेज करते हुए यूक्रेन के कई ऐसे शहरों पर बमबारी शुरू कर दी है जिन पर अभी तक हमला नहीं किया गया था।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि युद्ध अब रणनीतिक तौर पर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। इसके बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिकी सेना यूक्रेन में रूस के खिलाफ नहीं लड़ेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: भारत ने बांग्लादेश की किन-किन वस्तुओं पर लगाया आयात प्रतिबंध, क्या होगा असर? #NewsBytesExplainer
    'मिशन इम्पॉसिबल 8' की आंधी के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का कमाल जारी अजय देवगन
    IPL 2025: KKR ने रोवमैन पॉवेल की जगह शिवम शुक्ला को टीम में किया शामिल कोलकाता नाइट राइडर्स

    रूस समाचार

    यूक्रेन ने किया रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी सहित 9,000 सैनिकों को मार गिराने का दावा फ्रांस
    यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर रूस के हमले से लगी आग- यूक्रेन यूक्रेन
    कीव में एक भारतीय छात्र घायल; पुतिन का यूक्रेन पर भारतीयों को बंधक बनाने का आरोप विदेश मंत्रालय
    नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए कॉरिडोर बनाने पर राजी हुए यूक्रेन और रूस यूक्रेन

    यूक्रेन

    यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में दाखिल हुई रूसी सेना, सड़कों पर लड़ाई जारी रूस समाचार
    बिना किसी शर्त के रूस के साथ शांति वार्ता को तैयार हुआ यूक्रेन- रिपोर्ट रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन, पिछले कुछ घंटों में हुईं ये बड़ी घटनाएं रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध: प्रधानमंत्री ने की बैठक, छात्रों के निकासी अभियान के लिए भेजे जाएंगे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र मोदी

    यूक्रेन युद्ध

    रूस के हमले से जेपोरजिया परमाणु संयंत्र में लगी आग ने दिलाई चेर्नोबिल हादसे की याद रूस समाचार
    यूक्रेन-रूस युद्ध: 'ऑपरेशन गंगा' के तहत अब तक भारत लौटे 10,348 नागरिक रूस समाचार
    टोयोटा और होंडा कंपनी का बड़ा फैसला, रूस में नहीं बेचेंगी अपनी गाड़ियां रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध का आज 10वां दिन, जानिये पिछले कुछ घंटों के बड़े अपडेट्स रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025