NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / इल्हान उमर कौन हैं, जिनसे राहुल गांधी की मुलाकात पर हो रहा है विवाद?
    अगली खबर
    इल्हान उमर कौन हैं, जिनसे राहुल गांधी की मुलाकात पर हो रहा है विवाद?
    राहुल गांधी ने अमेरिका में सांसद इल्हान उमर से मुलाकात की

    इल्हान उमर कौन हैं, जिनसे राहुल गांधी की मुलाकात पर हो रहा है विवाद?

    लेखन आबिद खान
    Sep 11, 2024
    06:01 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। हमेशा की तरह उनका ये दौरा भी विवादों में घिर गया है।

    दरअसल, उन्होंने राजधानी वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद इल्हान उमर भी मौजूद थीं, जो आए दिन भारत विरोधी बयानबाजी करती रहती हैं।

    इसे लेकर भाजपा के कई नेताओं ने राहुल पर सवाल उठाए हैं और मुलाकात की आलोचना की है।

    आइए जानते हैं इल्हान उमर कौन हैं।

    परिचय

    कौन हैं इल्हान उमर?

    इल्हान अमेरिकी सासंद और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं। 2019 में उन्होंने मिनिसोटा से चुनाव जीता था।

    उनका जन्म सोमालिया में हुआ था। हालांकि, सोमालिया में गृह युद्ध के बीच उनका परिवार केन्या में एक शरणार्थी शिविर में आ गया। 1990 में उनका परिवार यहां से अमेरिका आ गया।

    अमेरिका में आकर इल्हान ने राजनीति में कदम रखा और 2016 में चुनाव जीतकर मिनिसोटा की प्रतिनिधि सभा की सदस्य चुनी गईं।

    उपलब्धियां

    इल्हान के नाम हैं ये उपलब्धियां

    4 अक्टूबर, 1982 को सोमालिया के मोगादिशु में जन्मीं इल्हान के नाम कई उपलब्धियां हैं।

    इल्हान अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य बनने वाली पहली अफ्रीकी शरणार्थी हैं। इसके साथ ही वे मिनिसोटा का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली अश्वेत महिला भी हैं।

    फिलहाल अमेरिकी संसद में केवल 2 मुस्लिम महिलाएं हैं, जिनमें से एक इल्हान हैं।

    अमेरिकी संसद में पहुंचने वाली वह पहली सोमालियाई-अमेरिकी नागरिक भी हैं। हालांकि, वे अपने बयानों के चलते विवादों में ज्यादा रहती हैं।

    PoK दौरा 

    PoK को किया था दौरा

    इल्हान ने साल 2022 में पाकिस्तान का दौरा किया था। इस दौरान वे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भी गई थीं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और इमरान खान से भी मुलाकात की थी।

    अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इल्हान के इस दौरे के लिए पाकिस्तान ने पैसे दिए थे। भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर की थी। विवाद बढ़ने पर अमेरिकी सरकार को इस मामले में सफाई देनी पड़ी थी।

    भारत विरोधी प्रस्ताव 

    संसद में लाई थीं भारत विरोधी प्रस्ताव

    जून, 2022 में इल्हान ने अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पेश कर भारत को धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति के मामले में चिंताजनक देश के रूप में नामित करने की मांग की थी। उनके प्रस्ताव का 2 सांसदों ने समर्थन भी किया था।

    खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर इल्हान ने कहा था कि कनाडा ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं, ऐसे में अमेरिका को भारत की कथित भूमिका का पता लगाने के लिए जांच का समर्थन करना चाहिए।

    विरोध

    प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का किया था विरोध

    जून, 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी संसद को संबोधित किया था।

    इल्हान ने इस सत्र का बहिष्कार किया था।

    उस समय इल्हान ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का इस वजह से विरोध कर रही है, क्योंकि भारत सरकार का अल्पसंख्यकों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है और भारत सरकार हिंदू और राष्ट्रवादी गुटों का समर्थन करती है।

    भाजपा

    भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "देशविरोधी बातें करना और देश तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी की आदत बन गई है। चाहे जम्मू-कश्मीर में देशविरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो या फिर विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करनी हो राहुल ने देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है।"

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "राहुल जिस तरह से भ्रामक और तथ्यहीन बातें कर रहे हैं, वह बेहद शर्मनाक हैं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    अमेरिका
    भाजपा समाचार
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    राहुल गांधी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मुझे भगवान ने भेजा" वाले बयान पर राहुल गांधी का निशाना नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष पर निशाना साधा, बोले- आप प्रधानमंत्री से हाथ मिलाते वक्त झुके ओम बिरला
    लोकसभा में आज राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब दे रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा
    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, NEET पर बहस की मांग नरेंद्र मोदी

    अमेरिका

    कैंसर के कारण अपनी जीभ गंवाने वाली महिला ने हाथ के मांस से बनवाई नई जीभ अजब-गजब खबरें
    ईरान ने किया था ट्रंप का चुनाव अभियान हैक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने की पुष्टि  डोनाल्ड ट्रंप
    'स्लैप्ड चीक' बीमारी क्या है, जिसके अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले? फ्रांस
    अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच नजदीकी मुकाबला, सर्वेक्षण में खुलासा कमला हैरिस

    भाजपा समाचार

    चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें, कई विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे झारखंड
    जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- बिना गठबंधन के लड़ेंगे विधानसभा चुनाव जम्मू-कश्मीर
    क्या चंपई सोरेन के भाजपा में जाने से गिरेगी हेमंत सोरेन सरकार? जानिए विधानसभा के आंकड़े झारखंड
    #NewsBytesExplainer: चंपई सोरेन ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, कितनी बढ़ेंगी हेमंत की मुश्किलें? झारखंड

    कांग्रेस समाचार

    MUDA मामले में घिरे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, क्या धोना पड़ेगा कुर्सी से हाथ? कर्नाटक
    राहुल गांधी ने कैब चालक से बातचीत की, चालक बोला- सारे टैक्सी वाले रो रहे हैं राहुल गांधी
    जम्मू-कश्मीर विधासभा चुनाव साथ लड़ेंगे कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस, सफल रही मुलाकात जम्मू-कश्मीर
    ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस और BJD का प्रदर्शन, सभापति के आसन पर चढ़े विधायक ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025