'राजा शिवाजी' में सलमान खान का दमदार लुक, मूछों और पगड़ी में देख उछले दर्शन
क्या है खबर?
रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेता ने खुलासा किया था कि इसमें सलमान खान का एक कैमियो होगा। तब से फैंस इसकी रिलीज को लेकर उत्साहित थे। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो सोशल मीडिया पर सलमान की पहली झलक वायरल हो गई है। फिल्म में अभिनेता को देखकर दर्शक खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
लुक
भगवा कपड़ों में सलमान खान का दिखा दमदार लुक
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में, सलमान का लुक बेहद प्रभावशाली और दमदार नजर आ रहा है। उन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहने हैं। माथे पर लंबा तिलक, सिर पर पगड़ी और मूछों में उनका अंदाज देखने लायक है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में सलमान ने 'जिवा महाला' का किरदार निभाया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के अत्यंत वफादार अंगरक्षक और मराठा सेना के वीर सैनिक थे। बताया जाता है कि 'राजा शिवाजी' में उन्होंने छोटा सा कैमियो किया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए सलमान खान की फिल्म से पहली झलक
🚨 𝗘𝗫𝗖𝗟𝗨𝗦𝗜𝗩𝗘: First look of Megastar #SalmanKhan from Raja Shivaji.
— BhaiHubb (@BhaiHubb) April 30, 2026
He appears in a short cameo in the film — what a look!!! 🔥 pic.twitter.com/xJE9lu2Qck
प्रतिक्रिया
सलमान खान के लुक पर फिदा हुए लोग
सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं देखकर तो यही लगता है कि सलमान ने कैमियो से पूरी लाइमलाइट चुरा ली है। एक यूजर ने लिखा, 'राजा शिवाजी में सलमान खान की कैमियो भूमिका में उनकी उपस्थिति बहुत प्रभावशाली है... उन्होंने सचमुच कमाल कर दिया।' एक अन्य ने लिखा, 'क्या शानदार कैमियो है..!!!' फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें रितेश ने छत्रपति का किरदार निभाया है। जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन भी इसका हिस्सा हैं।