शाहरुख खान की 'किंग' में जी जान से जुटीं दीपिका पादुकोण, सेट से आई ये तस्वीर
क्या है खबर?
दीपिका पादुकोण ने कुछ दिन पहले अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। प्रेग्नेंसी के दौरान भी अभिनेत्री अपने काम से बिल्कुल पीछे नहीं हटीं और आगामी फिल्म में जी जान जुटी हुई हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जो शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के सेट से हैं। शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है। इन तस्वीरों में दीपिका को शाहरुख के साथ गाने की शूटिंग करते हुए दिख रही हैं।
तस्वीरें
हाथ में हाथ डाले झूमते दिखे शाहरुख और दीपिका
शाहरुख और दीपिका के फैन पेजों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में, दीपिका ने नारंगी रंग की फ्लोई ड्रेस पहन रखी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं शाहरुख ने धारीदार शर्ट और काली पैंट पहन रखी है। तस्वीर और वीडियो में दोनों हाथ में हाथ डाले, किसी गाने की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने के बाद फैंस भी उन पर फिदा हो रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें
#EXCLUSIVE pix of SRK and Deepika shooting for King in Capetown, South Africa.#SRK #Shahrukh #King #DeepikaPadukone #Capetown #SouthAfrica #ShahrukhKhan #DeepikaPadukone #NewMovie pic.twitter.com/RUPSmS7Kvb
— Shadab Ahmed (@ShadabPost) April 30, 2026
प्रतिक्रिया
तस्वीरों पर फैंस दे रहे प्रतिक्रिया
एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'दोनों का स्टाइल कमाल का है।' दूसरे ने लिखा, 'दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। स्टाइल एकदम परफेक्ट है।' अन्य लोग भी दीपिका और शाहरुख की वायरल तस्वीरों पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। दीपिका को 'किंग' के अलावा, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में देखा जाएगा जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म में एक्शन दृश्यों के लिए दीपिका की बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया है।