पंजशीर: खबरें

काबुल से लगभग 150 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित पंजशीर घाटी का अफगानिस्तान के सैन्य इतिहास में अहम स्थान है। इसकी भौगोलिक स्थिति इसे बाकी देश से अलग करती है। चारों तरफ पहाड़ों से घिरी इस घाटी की करीब 1.5 लाख आबादी में से अधिकतर ताजिक जातीय समूह से संबंध रखते हैं। यह घाटी पन्ने के लिए भी मशहूर है और इससे होने वाली आय यहां से सत्ता के खिलाफ चले तमाम विद्रोही अभियानों को फंड करने में इस्तेमाल होती आई है। इस घाटी के इतिहास को अहमद शाह मसूद के नाम के साथ याद किया जाता है, जो तालिबान के खिलाफ लड़ने वाले अनुभवी ताजिक कमांडर थे। 2001 में हत्या से पहले तक वो लगातार तालिबान के खिलाफ लड़ाई और विरोध की अगुवाई कर रहे थे।

अभी भी अफगानिस्तान में हैं तालिबान विरोधी लड़ाकों के प्रमुख अहमद मसूद- रिपोर्ट

तालिबान विरोधी बलों के नेता अहमद मसूद के अफगानिस्तान से भागने की खबरें गलत हैं और वे अभी भी देश में हैं। ईरान की न्यूज एजेंसी FARS ने एक सूत्र के हवाले से ये जानकारी दी है।

अफगानिस्तान: तालिबान ने की पूर्व उप राष्ट्रपति सालेह के भाई की हत्या, परिवार ने दी जानकारी

तालिबान ने अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के भाई रोहुल्ला अजीजी को मार डाला है। उनके परिवार की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

तालिबान सरकार के कई मंत्री आतंकियों की सूची में, गृह मंत्री पर घोषित है ईनाम

पिछले महीने अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने कार्यवाहक सरकार का ऐलान कर दिया है।

पंजशीर: विद्रोही नेता बातचीत के लिए तैयार, तालिबान से लड़ाई रोकने को कहा

पंजशीर घाटी से तालिबान के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व कर रहे नेताओं ने धार्मिक विद्वानों के उस प्रस्ताव का स्वागत किया है, जिसमें लड़ाई खत्म करने के लिए समझौते की बात कही गई है।

काबुल: जश्न मनाते तालिबानी लड़ाकों ने की हवाई फायरिंग, बच्चों समेत 17 की मौत

काबुल और आसपास के इलाकों में जश्न मनाते तालिबानी लड़ाकों की हवाई फायरिंग में बच्चों समेत 17 लोगों के मारे जाने और 41 के घायल होने की खबर है।

तालिबान का पंजशीर घाटी पर कब्जे का दावा, विद्रोही नेताओं ने किया खारिज

तालिबान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने पंजशीर घाटी में चल रहे विद्रोह को हराकर पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है।