NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में फिर किया जहाज पर हमला, अमेरिका ने की जवाबी कार्रवाई
    अगली खबर
    हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में फिर किया जहाज पर हमला, अमेरिका ने की जवाबी कार्रवाई
    हूतियों ने लाल सागर में एक और जहाज पर मिसाइल दागी है

    हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में फिर किया जहाज पर हमला, अमेरिका ने की जवाबी कार्रवाई

    लेखन आबिद खान
    Jan 19, 2024
    11:31 am

    क्या है खबर?

    व्यापारिक जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार रात हूतियों ने लाल सागर में अमेरिकी स्वामित्व वाले एक और जहाज पर मिसाइलें दागी।

    ये मिसाइलें जहाज के पास गिरीं और इनसे किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

    बीते एक हफ्ते में लाल सागर में जहाजों पर हूतियों का ये तीसरा हमला है।

    जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला किया।

    मिसाइल

    हूतियों ने जहाज पर दागीं एंटी-शिप मिसाइलें

    अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, स्थानीय समयानुसार गुरुवार रात लगभग 9 बजे हूती विद्रोहियों ने MV केम रेंजर नामक जहाज पर 2 एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ये मिसाइलें जहाज के पास ही पानी में जा गिरीं।

    MV केम रेंजर अमेरिकी स्वामित्व वाला जहाज है, जिस पर मार्शल आइलैंड्स का झंडा लगा था। ये जहाज 13 जनवरी को सऊदी अरब के जेद्दा से निकला था और इसे 26 जनवरी को कुवैत पहुंचना है।

    हमला

    एक हफ्ते में अमेरिकी जहाजों पर ये तीसरा हमला

    ये बीते एक हफ्ते में अमेरिकी स्वामित्व वाले जहाजों पर हूतियों का ये तीसरा हमला है।

    15 जनवरी को हूतियों ने दक्षिणी लाल सागर में MV जिब्राल्टर ईगल पर एक मिसाइल दागी थी, जिसकी वजह से जहाज में आग लग गई थी।

    17 जनवरी को हूतियों ने अदन की खाड़ी में MV जेनको पिकार्डी पर हमला किया था, जिसमें जहाज को मामूली नुकसान हुआ था। भारतीय नौसेना ने इस जहाज को हमले से बचाने में मदद की थी।

    अमेरिका

    अमेरिका ने हूती ठिकानों पर 5वीं बार किया हमला

    केम रेंजर पर हमले के बाद अमेरिका ने भी यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकाने पर हमला किया है।

    व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी सेना ने हूतियों की कई मिसाइलों को नष्ट किया, जिन्हें लाल सागर में जहाजों की ओर दागा जाना था।

    अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा, "अमेरिकी बलों ने यमन के हूती नियंत्रित क्षेत्रों में मिसाइलों की पहचान की, जो जहाजों के लिए खतरा थी। सेना ने मिसाइलों पर हमला किया और उन्हें नष्ट कर दिया।"

    जहाज

    अब तक 27 जहाजों को निशाना बना चुके हूती

    इजरायल-हमास युद्ध में हूती विद्रोही हमास का समर्थन कर रहे हैं। वे इस क्षेत्र में इजरायल से जुड़े जहाजों पर हमला कर इजरायल को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

    हूती विद्रोही 19 नवंबर के बाद से लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहे हैं। अब तक करीब 27 जहाजों पर हूतियों ने हमला किया है। इनमें से कई जहाजों की भारतीय नौसेना ने मदद की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    हूती विद्रोही
    यमन

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    अमेरिका

    हूती विद्रोहियों ने नजरअंदाज की अमेरिका की अंतिम चेतावनी, जहाज पर हमले के लिए भेजा ड्रोन यमन
    अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानियों ने बोर्ड पर लिखा 'मोदी आतंकवादी है' खालिस्तान
    उत्तर कोरिया ने सीमा के पास लगभग 200 गोले दागे, दक्षिण कोरिया ने बताया भड़काऊ कार्रवाई उत्तर कोरिया
    #NewsBytesExplainer: यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के करोड़ों रुपयों के द्वीप, जहां महिलाओं से हुआ दुराचार #NewsBytesExplainer

    हूती विद्रोही

    दुनिया-जहां: सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच तेज हुआ संघर्ष, इसकी शुरुआत कहां से हुई? ईरान
    हूती विद्रोही से निपटने में मदद के लिए युद्धपोत और लड़ाकू विमान UAE भेजेगा अमेरिका अमेरिका
    हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर फिर किया ड्रोन हमला, मिसाइल प्रयोग करने का भी आरोप सऊदी अरब
    यमन में गरीबों को पैसे बांटने के दौरान मची भगदड़; 85 की मौत, 322 घायल यमन

    यमन

    तमिनलाडु के 14 लोगों पर भारत में IS की सेल के लिए फंड जुटाने का आरोप कश्मीर
    ईरान का सऊदी में हमलों के पीछे होने से इनकार, अमेरिका ने लगाए थे आरोप ईरान
    पिछले छह दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2017 के बाद सबसे ज्यादा इजाफा भारत की खबरें
    लैंगिक असमानता: भारत की रैंकिंग गिरी, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में स्थिति भयानक चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025