NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका की हूती विद्रोहियों को चेतावनी- जहाजों पर हमले रोकें, नहीं तो होगी कार्रवाई
    अगली खबर
    अमेरिका की हूती विद्रोहियों को चेतावनी- जहाजों पर हमले रोकें, नहीं तो होगी कार्रवाई
    अमेरिका ने हूती विद्रोहियों को अंतिम चेतावनी जारी की है

    अमेरिका की हूती विद्रोहियों को चेतावनी- जहाजों पर हमले रोकें, नहीं तो होगी कार्रवाई

    लेखन आबिद खान
    Jan 04, 2024
    11:08 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका और उसके 12 सहयोगियों ने यमन के हूती विद्रोहियों को चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों पर हमले बंद करें, वरना संभावित सैन्य कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।

    इसे आखिरी चेतावनी बताते हुए एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि हूतियों को अब एक और चेतावनी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

    बता दें कि लाल सागर में हूती करीब 23 जहाजों को निशाना बना चुके हैं।

    बयान

    क्या बोले अमेरिका और उसके सहयोगी देश?

    अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा, "हमारा संदेश अब स्पष्ट होना चाहिए। हम इन अवैध हमलों को तत्काल समाप्त करने और गैरकानूनी रूप से हिरासत में लिए गए जहाजों और चालक दल को रिहा करने का आह्वान करते हैं। अगर हूती जीवन, वैश्विक अर्थव्यवस्था और महत्वपूर्ण जलमार्गों में वाणिज्य के मुक्त प्रवाह को खतरे में डालना जारी रखते हैं तो उन्हें इसके परिणामों खुद भुगतने होंगे।"

    देश

    चेतावनी देने में अमेरिका के साथ ये 12 देश भी शामिल

    बयान पर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, जापान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और ब्रिटेन ने हस्ताक्षर किए हैं।

    अमेरिका और उसके सहयोगियों ने लाल सागर में जहाजों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्जियन का गठन किया है। इसके तहत फिलहाल लाल सागर में अमेरिका, फ्रांस और UK के युद्धपोत गश्त कर रहे हैं।

    एक अलग बयान में ब्रिटेन ने भी हूतियों को 'सीधी कार्रवाई' की चेतावनी जारी की है।

    जहाज

    इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहे हैं हूती

    लाल सागर में हूती विद्रोही इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य गाजा पट्टी और फिलिस्तीन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करना है।

    दरअसल, इजरायल-हमास युद्ध में हूती हमास का समर्थन कर रहे हैं। वे इस क्षेत्र में इजरायल से जुड़े जहाजों पर हमला कर इजरायल को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की मंशा रखते हैं। अमेरिकी नौसेना कई हूती हमलों को नाकाम कर चुकी है।

    नाव

    अमेरिका ने डुबोई थी हूतियों की 3 नाव

    31 दिसंबर को अमेरिकी नौसेना ने बताया था कि उसने लाल सागर में हूतियों की 3 नावों को डूबो दिया और एक भागने में सफल रही।

    अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक बयान में कहा कि हूती विद्रोहियों द्वारा अमेरिकी हेलीकॉप्टरों पर गोलीबारी करने के बाद उन्होंने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की। इससे 4 में से 3 नावें डूब गईं।

    बाद में हूतियों ने हमले में 10 लड़ाकों के मारे जाने की पुष्टि की थी।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    लाल सागर एशिया और अफ्रीका के बीच हिंद महासागर का प्रवेश द्वार है। इसके दक्षिण में बाब अल मांडेब जलडमरूमध्य और अदन की खाड़ी, उत्तर में सिनाई प्रायद्वीप, अकाबा की खाड़ी और स्वेज नहर हैं।

    इसकी सतह पर लाल रंग का एक शैवाल पाया जाता है, इस वजह से अक्सर इसका पानी लाल रंग का दिखाई देता है।

    वैश्विक व्यापार के लिहाज से ये काफी अहम है। कुल वैश्विक समुद्री व्यापार का 12 प्रतिशत हिस्सा इसी से होकर गुजरता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    हूती विद्रोही
    अमेरिकी नौसेना

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    अमेरिका

    चीन की नापाक हरकत, नए जासूसी सैटेलाइट से रखेगा हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर निगरानी चीन समाचार
    अमेरिका: 90 साल की उम्र में महिला ने हासिल की मास्टर डिग्री, कायम की मिसाल टेक्सास
    इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री इस साल एक करोड़ पहुंचने की उम्मीद, चीन सबसे आगे इलेक्ट्रिक कार
    अमेरिका: राजकुमारी डायना की यह पोशाक नीलामी में 9.14 करोड़ रुपये में बिकी लॉस एंजिल्स

    हूती विद्रोही

    दुनिया-जहां: सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच तेज हुआ संघर्ष, इसकी शुरुआत कहां से हुई? ईरान
    हूती विद्रोही से निपटने में मदद के लिए युद्धपोत और लड़ाकू विमान UAE भेजेगा अमेरिका अमेरिका
    हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर फिर किया ड्रोन हमला, मिसाइल प्रयोग करने का भी आरोप सऊदी अरब
    यमन में गरीबों को पैसे बांटने के दौरान मची भगदड़; 85 की मौत, 322 घायल यमन

    अमेरिकी नौसेना

    सैन्य अभ्यास के दौरान ईरान ने अपने ही जहाज पर दागी मिसाइल, 19 सैनिकों की मौत ईरान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025