NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका ने लाल सागर में हूती विद्रोहियों की नावें डुबाईं; अरब सागर में भारतीय नौसेना सतर्क
    अगली खबर
    अमेरिका ने लाल सागर में हूती विद्रोहियों की नावें डुबाईं; अरब सागर में भारतीय नौसेना सतर्क
    अरब सागर में भारतीय नौसेना ने निगरानी बढ़ा दी है (प्रतीकात्मक तस्वीर- पिक्साबे)

    अमेरिका ने लाल सागर में हूती विद्रोहियों की नावें डुबाईं; अरब सागर में भारतीय नौसेना सतर्क

    लेखन आबिद खान
    Dec 31, 2023
    06:13 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका ने कहा कि उसकी नौसेना के हेलीकॉप्टरों ने यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित 3 नावों को डूबो दिया, जिन्होंने लाल सागर में एक जहाज पर हमला किया था। सेना ने कहा कि इस दौरान एक नाव भागने में कामयाब रही।

    दूसरी ओर, अरब सागर में भी जहाजों पर हमले के मद्देनजर भारतीय नौसेना अलर्ट पर है। नौसेना ने मध्य और उत्तरी अरब सागर में निगरानी बढ़ा दी है।

    अमेरिका

    हूतियों की नाव पर हमले को लेकर क्या बोला अमेरिका?

    अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक बयान में कहा कि हूती विद्रोहियों द्वारा अमेरिकी हेलीकॉप्टरों पर गोलीबारी करने के बाद उन्होंने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की। इससे 4 छोटी नौकाओं में से 3 डूब गईं और चालक दल के सदस्य मारे गए, जबकि चौथी नाव भागने में कामयाब रही।

    अमेरिका सेना ने ये कार्रवाई सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर जहाज मार्सक हांग्जो से मदद के अनुरोध के बाद की, जिस पर मिसाइल हमला हुआ था।

    हमला

    जहाज पर 24 घंटे के भीतर 2 बार हुआ हमला

    अमेरिकी सेना ने कहा कि मार्सक हांग्जो जहाज पर लाल सागर को पार करते समय 24 घंटे में 2 बार हूती विद्रोहियों ने हमला किया। जहाज को पहले 2 एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया था, जिन्हें अमेरिकी सेना ने मार गिराया था।

    ये मिसाइलें हूतियों द्वारा नियंत्रित यमन के तट से दागी गई थीं। हालांकि, इसमें से एक मिसाइल जहाज पर गिरी थी, लेकिन उससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

    नौसेना

    अरब सागर में नौसेना ने बढ़ाई निगरानी

    व्यापारिक जहाजों पर लगातार हमलों के बीच भारतीय नौसेना ने उत्तर/मध्य अरब सागर और अदन की खाड़ी में निगरानी बढ़ा दी है।

    नौसेना ने एक बयान में कहा कि समुद्री सुरक्षा अभियान चलाने और किसी भी घटना की स्थिति में व्यापारिक जहाजों की मदद करने के लिए कार्य समूहों को तैनात किया गया है। नौसेना ने कहा कि वो हिंद महासागर में नए सुरक्षा खतरों की जांच के लिए तटरक्षक बल के साथ मिलकर काम कर रही है।

    निर्देश

    नौसेना प्रमुख ने दिए कड़ी नजर रखने के निर्देश

    नौसेना अधिकारियों ने कहा कि नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अरब सागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए हर संभव कार्रवाई करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं।

    जहाजों पर बढ़ते हमलों के मद्देनजर नौसेना ने निगरानी के लिए लंबी दूरी के P-8I गश्ती विमान और INS मोरमुगाओ, INS कोच्चि और INS कोलकाता को तैनात किया है। सुरक्षा के लिए नौसेना समुद्री एजेंसियों के साथ भी समन्वय कर रही है।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अरब सागर और लाल सागर में हूती विद्रोही जिस महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग को निशाना बना रहे हैं, वहां से कुल समुद्री व्यापार के करीब 12 प्रतिशत जहाज गुजरते हैं। हूतियों ने निपटने के लिए अमेरिका ने एक बहुराष्ट्रीय टास्कफोर्स का गठन भी किया है।

    दरअसल, यमन की हूती इजरायल-हमास युद्ध में हमास का समर्थन कर रहे हैं और इसी वजह से इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय नौसेना
    अमेरिका
    अरब सागर
    इजरायल-हमास युद्ध

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    भारतीय नौसेना

    भारतीय नौसेना ने किया MRSAM मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए क्या है इसकी खासियत भारतीय सेना
    भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर की मुंबई तट पर आपातकालीन लैंडिंग, 3 सदस्यीय दल सुरक्षित मुंबई
    नौसेना की कार रैली में शामिल होंगी महिंद्रा की 12 कारें, जानिए उद्देश्य    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    273 महिलाओं सहित नौसेना में शामिल हुआ अग्निवीरों का पहला बैच, नौसेना प्रमुख ने ली सलामी  अग्निपथ योजना

    अमेरिका

    अमेरिका: 15 साल पहले व्यक्ति की आंख में फंसा था लकड़ी का टुकड़ा, अब चला पता  अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडन बाल-बाल बचे, काफिले से टकराई कार जो बाइडन
    अमेरिका: माता-पिता के सामने 4 वर्षीय बेटे को गोली मारी, मौत लॉस एंजिल्स
    दुनियाभर में अगले साल लगभग 9 करोड़ कारों की बिक्री का अनुमान, चीन होगा सबसे आगे चीन समाचार

    अरब सागर

    आतंकवाद से जूझ रहे पाकिस्तान ने खुद को बताया 'पर्यटकों के लिए स्वर्ग' भारत की खबरें
    जब एयर स्ट्राइक के बाद गायब हुई पाकिस्तानी पनडुब्बी, 21 दिन तलाश करती रही भारतीय नौसेना भारत की खबरें
    कौन हैं 'इथियोपिया के नेल्सन मंडेला' अबी अहमद और उन्हें क्यों मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? जानें अबी अहमद अली
    देश में गंभीर चक्रवातों की संख्या बढ़ी, भारी बारिश की घटनाओं में भी इजाफा- केंद्र सरकार वर्षा

    इजरायल-हमास युद्ध

    इजरायल-हमास युद्ध: प्रधानमंत्री नेतन्याहू बोले- बंधकों की रिहाई के बदले अभी नहीं हुआ कोई समझौता बेंजामिन नेतन्याहू
    इजरायल-हमास युद्ध: भारत ने दूसरी बार फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए भेजी राहत सामग्री भारत सरकार
    इजरायल का दावा- अल-शिफा अस्पताल के नीचे मिली 55 मीटर लंबी सुरंग; हमास ने किया इनकार इजरायल
    #NewsBytesExplainer: कौन हैं हमास का गाजा प्रमुख याह्या सिनवार, जिसे इजरायली बलों ने घेरा? हमास
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025