NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: MI को हराकर GT ने कटाया फाइनल का टिकट, CSK से होगी खिताबी भिड़ंत
    अगली खबर
    IPL 2023: MI को हराकर GT ने कटाया फाइनल का टिकट, CSK से होगी खिताबी भिड़ंत
    GT ने लगातार दूसरे साल IPL फाइनल में प्रवेश किया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: MI को हराकर GT ने कटाया फाइनल का टिकट, CSK से होगी खिताबी भिड़ंत

    लेखन मनोज शर्मा
    May 27, 2023
    12:00 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के क्वालीफायर-2 मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (GT) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 62 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही GT ने IPL 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

    खिताबी मुकाबले में GT का सामना महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा। खिताबी मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    मैच का लेखा-जोखा 

    GT ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ने 20 ओवर 233/3 का स्कोर बनाया। टीम की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 129 रन बनाए थे।

    234 रन का विशाल लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी MI टीम 18.2 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

    टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। GT की ओर से मोहित शर्मा ने सबसे अधिक 5 विकेट लिए।

    रिपोर्ट

    MI ने ऐसे किया लक्ष्य का पीछा 

    विशाल स्कोर का पीछा करते हुए MI टीम पर दबाव साफ नजर आया और टीम शुरुआत में ही लड़खड़ाती हुई दिखाई दी।

    पारी के पहले ही ओवर में निहाल वडेरा (4) आउट हो गए। इसके बाद तीसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (8) भी आउट हो गए।

    तिलक वर्मा (43) और सूर्यकुमार यादव ने चौथे विकेट के लिए 22 गेंदों में 51 रन जोड़े। कैमरून ग्रीन 20 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए।

    रिपोर्ट

    सूर्यकुमार का 21वां IPL अर्धशतक, इस सीजन का 5वां 

    संकट के समय MI टीम के लिए सूर्यकुमार आखिरी उम्मीद बनकर काफी देर तक मैदान में डटकर खड़े रहे।

    उन्होंने 160.53 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में तेजी से 61 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के भी जमाए।

    यह उनके IPL करियर का 21वां अर्धशतक रहा और इसे उन्होंने 33 गेंदों में पूरा कर लिया। वहीं इस सीजन का यह उनका 5वां अर्धशतक रहा।

    रिपोर्ट

    पहले खेलते हुए ऐसी रही GT की बल्लेबाजी 

    GT ने अहम मौके अपनी बल्लेबाजी ताकत दिखाते हुए इस मैच में जमकर रन बनाए। पहले विकेट के लिए रिद्धिमान साहा और गिल के बीच 38 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी हुई।

    इसके बाद दूसरे विकेट के लिए गिल और साई सुदर्शन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों में ही 138 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत किया।

    इस बीच सुदर्शन ने 43 और और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 28* रन बनाते हुए अच्छा योगदान दिया।

    जानकारी

    GT ने बनाया प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर 

    इस मुकाबले में GT ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स (PBKS) के नाम दर्ज था। PBKS ने 2014 में CSK के खिलाफ 226/6 रन बनाए थे।

    रिपोर्ट

    गिल ने जमाया IPL करियर का तीसरा शतक 

    गिल ने अपनी शानदार लय बरकरार रखते हुए फिर से टीम के लिए उपयोगी पारी खेली।

    उन्होंने 215.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंद में 129 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के भी जमाए।

    यह उनके IPL करियर का तीसरा शतक रहा और इसे उन्होंने 49 गेंद में पूरा कर लिया। गिल GT की ओर से लीग सबसे अधिक रन (1,334) बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    रिपोर्ट

    गिल ने पारी के दौरान बनाए ये रिकॉर्ड्स 

    गिल IPL के इतिहास में एक सीजन में 800 से अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले कोहली-डेविड वार्नर (2016) और जोस बटलर (2022) ऐसा कर चुके हैं।

    गिल IPL प्लेऑफ में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे कम गेंदों (49) में शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    गिल लीग में दूसरा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। इस सूची में पहले नंबर पर केएल राहुल (132*) हैं।

    रिपोर्ट

    गिल द्वारा बनाए गए अन्य रिकॉर्ड्स 

    IPL इतिहास में गिल एक सीजन सबसे अधिक चौके (111) जमाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज गए हैं। इस सूची में पहले नंबर पर कोहली (122) हैं।

    गिल IPL के किसी सीजन में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में विराट कोहली और जोस बटलर (4-4) संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं।

    गिल MI के खिलाफ किसी मैच में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के (10) जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    शुभमन गिल
    सूर्यकुमार यादव

    ताज़ा खबरें

    यूट्यूब पर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 भारतीय फिल्मों के टीजर प्रभास
    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: कैसा रहा 8.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन?  मयंक अग्रवाल
    IPL 2023: कैसा रहा 5.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के हेनरिक क्लासेन का प्रदर्शन?  IPL 2023
    IPL 2023 एलिमिनेटर: LSG के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL: RCB ने खिलाड़ियों की खरीद पर खर्च किए सबसे अधिक 1003.7 करोड़ रुपये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: SRH के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2023: SRH ने MI को दिया 201 रन का लक्ष्य, मयंक-विव्रांत की मजबूत साझेदारी  IPL 2023
    MI बनाम SRH: मयंक अग्रवाल ने खेली सीजन में अपनी सबसे बड़ी पारी, शतक से चूके  मयंक अग्रवाल
    रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 11,000 रन, जानिए उनके अन्य रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग

    शुभमन गिल

    पूर्व चयनकर्ता श्रीकांत ने दी राहुल को ब्रेक लेने की सलाह, शुभमन गिल का किया समर्थन केएल राहुल
    क्रिकेटर शुभमन गिल को नहीं है अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पर क्रश, बोले- ये कब हुआ रश्मिका मंदाना
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: शुभमन गिल ने लगाया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट अर्धशतक टेस्ट क्रिकेट
    शुभमन गिल ने टेस्ट में मिचेल स्टार्क के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि, जानिए आंकड़े मिचेल स्टार्क

    सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार यादव बने सबसे तेज 100 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज वनडे क्रिकेट
    सूर्यकुमार यादव चुने गए 'ICC मेंस टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए उनके आंकड़े इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    सूर्यकुमार यादव ने धोनी और रैना को छोड़ा पीछे, अपने नाम की ये उपलब्धि धोनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025