LOADING...
GT बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने लगाया इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
सूर्यकुमार यादव ने IPL 2023 में 605 रन बनाए (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

GT बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने लगाया इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

May 27, 2023
12:07 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस (MI) के सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह इस सीजन में उनका 5वां अर्धशतक रहा। उन्होंने 38 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। मोहित शर्मा ने उन्हें बोल्ड किया। वह IPL 2023 में 605 रन बना चुके हैं। सचिन तेंदुलकर (618 रन, IPL 2010) के बाद सूर्यकुमार एक सीजन में 600 रन बनाने वाले MI के दूसरे बल्लेबाज हैं।

आंकड़े

सूर्यकुमार ने गुजरात के खिलाफ लगाया था शतक

IPL 2011 में तेंदुलकर ने 553 रन, IPL 2015 में लेंडल सिमंस ने 540 और IPL 2013 में रोहित शर्मा ने 538 रन बनाए थे। सूर्यकुमार ने 57वें मैच में GT के खिलाफ नाबाद 103 रन की पारी खेली थी। यादव ने इस सीजन में 16 मैच की 16 पारियों में 43.21 की औसत और 181.13 के स्ट्राइक रेट से 605 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने अपने IPL करियर में अब तक 123 पारियों में 3,249 रन बनाए हैं।