Loading...
IPL 2022: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें
दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2022: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

लेखन Neeraj Pandey
Mar 07, 2022
02:46 pm

क्या है खबर?

दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 अभियान की शुरुआत 27 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ करेगी। इस बार पूरा लीग स्टेज महाराष्ट्र में खेला जाएगा। 70 में से 55 लीग स्टेज मुकाबले मुंबई के तीन मैदानों में तो वहीं 15 मैच पुणे में खेले जाएंगे। बीते रविवार को ही लीग का शेड्यूल घोषित किया गया था। आइए जानते हैं इस सीजन के लिए कैसा है DC का पूरा शेड्यूल।

कार्यक्रम

ऐसा है दिल्ली का पूरा शेड्यूल

27 मार्च: DC बनाम MI

02 अप्रैल: GT बनाम DC

07 अप्रैल: LSG बनाम DC

10 अप्रैल: KKR बनाम DC

16 अप्रैल: DC बनाम RCB

20 अप्रैल: DC बनाम PBKS

22 अप्रैल: DC बनाम RR

28 अप्रैल: DC बनाम KKR

01 मई: DC बनाम LSG

05 मई: DC बनाम SRH

08 मई: CSK बनाम DC

11 मई: RR बनाम DC

16 मई: PBKS बनाम DC

21 मई: MI बनाम DC

नीलामी

KKR ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन और इन पर लगाया है दांव

DC ने नीलामी से पहले ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और एनरिच नोर्खिया को रिटेन किया था। DC ने शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपये की भारी कीमत में अपने साथ शामिल किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 6.25 करोड़ रुपये में DC ने अपने साथ जोड़ा।

इनके अलावा मिचेल मार्श को 6.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़कर एक विदेशी ऑलराउंडर को टीम में शामिल किया है।

ADVERTISEMENT

टीम

नीलामी के बाद ऐसी है दिल्ली की टीम

ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नोर्खिया, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर, सरफराज खान, केएस भरत, कमलेश नागरकोटी, मंदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी और टिम सीफर्ट।

ADVERTISEMENT

प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है दिल्ली की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

DC की ओर से पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं तीसरे नंबर पर मनदीप सिंह उपयोगी हो सकते हैं। इसके बाद ऋषभ पंत और मिचेल मार्श मध्यक्रम को मजबूती देंगे।

अक्षर पटेल और ललित यादव के रूप में दो ऑलराउंड विकल्प मौजूद हैं, जो अच्छी स्पिन गेंदबाजी कर लेते हैं। तेज गेंदबाजी में कमलेश नागरकोटी, शार्दुल, नोर्खिया और चेतन सकारिया अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

DC ने IPL 2021 में सहायक कोच की भूमिका निभाने वाले मोहम्मद कैफ और अजय रात्रा को हटा दिया था। इस सीजन से पहले उन्होंने अजीत अगरकर को सहायक कोच नियुक्त किया है।

ADVERTISEMENT