NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022 नीलामी: दिल्ली ने डेविड वॉर्नर को 6.25 करोड़ रूपये में खरीदा
    अगली खबर
    IPL 2022 नीलामी: दिल्ली ने डेविड वॉर्नर को 6.25 करोड़ रूपये में खरीदा
    डेविड वार्नर

    IPL 2022 नीलामी: दिल्ली ने डेविड वॉर्नर को 6.25 करोड़ रूपये में खरीदा

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 12, 2022
    12:55 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में डेविड वार्नर दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। IPL 2022 की नीलामी में उन्हें 6.25 करोड़ रुपये की धनराशि में खरीदा गया है।

    लीग में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर चुके वार्नर इस बार उन 47 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में शुमार थे, जो नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए थे।

    वार्नर के IPL करियर और पिछले सीजन में उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    करियर

    शानदार रहा है वार्नर का IPL करियर

    IPL में वार्नर ने 150 मैचों में 41.59 की औसत और लगभग 140 के स्ट्राइक रेट से 5,449 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने चार शतक और 50 अर्धशतक जड़े हैं।

    वार्नर ने लीग में 525 चौके और 201 छक्के लगाए हैं।

    उन्होंने सबसे ज्यादा तीन बार ऑरेंज कैप जीती है।

    विशेष रूप से वार्नर ने SRH को IPL 2016 का खिताब जीतने में मदद की थी। उन्होंने उस सीजन में 848 रन बनाए थे।

    प्रदर्शन

    IPL 2021 में ऐसा रहा था वार्नर का प्रदर्शन

    UAE लेग के दो मैचों को हटा दें तो वार्नर ने भारत में खेले गए छह मुकाबलों में 192 रन बनाए थे।

    कुल मिलाकर IPL 2021 में उन्होंने आठ मैचों में 195 रन बनाए और SRH के लिए चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    वहीं IPL 2021 के पहले चरण में वार्नर की कप्तानी में SRH ने छह में से पांच मैच हारकर उस सीजन की खराब शुरुआत की थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    2015 में वॉर्नर पहली बार SRH के कप्तान बने थे और उस सीजन उनकी टीम छठे स्थान पर रही थी। हालांकि, अगले ही सीजन उन्होंने टीम को पहला खिताब जिताया था। 2017 में भी टीम प्ले-ऑफ तक पहुंची थी।

    रिपोर्ट

    27 मार्च से शुरू हो सकता है IPL 2022- रिपोर्ट

    IPL के कार्यक्रम की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन यह तय है कि कोरोना के प्रभाव के बीच लीग का आयोजन सीमित मैदानों में किया जाएगा।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली यह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आगामी सीजन के ग्रुप मैच महाराष्ट्र में खेले जाएंगे।

    cricbuzz के मुताबिक IPL 2022 की शुरुआत 27 मार्च से हो सकती है और फाइनल मुकालबा मई के आखिर में होने की संभावना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    डेविड वार्नर
    IPL नीलामी 2022

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: ईशान किशन ने RCB के खिलाफ खेली नाबाद 94 रन की पारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    इस साल आ रहीं हैं ये 5 जबरदस्त एक्शन फिल्में, लिख लीजिए तारीख ऋतिक रोशन
    IPL 2025: जितेश शर्मा SRH के खिलाफ मैच में बने RCB के कप्तान, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022: अहमदाबाद की टीम से जुड़ेंगे हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और राशिद खान हार्दिक पांड्या
    IPL की नीलामी में अपना नाम नहीं देंगे इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स- रिपोर्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2022: लखनऊ की टीम से जुड़ेंगे केएल राहुल, रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज से मैदान में वापसी करेंगे जोश हेजलवुड क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    भारतीय महिला टीम के न्यूजीलैंड दौरे के कार्यक्रम में बदलाव, 12 फरवरी से होगी वनडे सीरीज भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप में भारत के प्रमुख रिकार्ड्स पर एक नजर क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    अंडर-19 विश्व कप 2022: 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर ब्रेविस का कैसा रहा है प्रदर्शन? अंडर-19 विश्व कप
    जस्टिन लैंगर ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच पद से दिया इस्तीफा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    डेविड वार्नर

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: चोटिल डेविड वॉर्नर पहले टेस्ट से बाहर क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हो चुके हैं ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: दूसरे टेस्ट तक फिट होने की उम्मीद में हैं डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए डेविड वॉर्नर और एबॉट क्रिकेट समाचार

    IPL नीलामी 2022

    IPL नीलामी: अगले सीजन से पहले कैसे हैं रिटेंशन नियम? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में किस टीम ने कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: नीलामी से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 नीलामी: पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा शिखर धवन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025