NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल: मंगलवार को भारत ने जीते 2 स्वर्ण, पदकों की संख्या हुई 69
    अगली खबर
    एशियाई खेल: मंगलवार को भारत ने जीते 2 स्वर्ण, पदकों की संख्या हुई 69
    भारतीय टीम ने एशियाई खेलों के 10वें दिन 2 स्वर्ण पदक जीते (तस्वीर: एक्स/ @ianuragthakur)

    एशियाई खेल: मंगलवार को भारत ने जीते 2 स्वर्ण, पदकों की संख्या हुई 69

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 03, 2023
    09:16 pm

    क्या है खबर?

    चीन के हांगझोउ में 19वां एशियाई खेल चल रहा है। 10वें दिन भारतीय टीम ने 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

    मंगलवार को भारतीय खिलड़ियों ने 9 पदक अपने नाम किए। अब अंक तालिका में भारत के 15 स्वर्ण सहित 69 पदक हो चुके हैं, जिसमें 26 रजत और 28 कांस्य पदक भी शामिल हैं। भारत अंक तालिका में मजबूती से चौथे नंबर पर जमा हुआ है।

    आइए मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    जीत

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने हांगकांग को 13-0 से हराया

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल-A के अपने आखिरी मैच में हांगकांग को 13-0 से हरा दिया।

    भारत से दीप ग्रेस इक्का, दीपिका और वंदना कटारिया ने हैट्रिक लगाई। इनके अलावा संगीता कुमारी ने 2 गोल किए जबकि नवनीत कौर और मोनिका ने 1-1 गोल करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई।

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेल 2023 में अब तक 1 भी मुकाबला नहीं हारा है। हांगकांग की टीम पूरे मुकाबले में कुछ नहीं कर पाई।

    कांस्य

    अर्जुन सिंह और सुनील सिंह की जोड़ी ने जीता कांस्य 

    अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम की जोड़ी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की कैनो डबल 1,000 मीटर स्पर्धा में 3.53.329 मिनट के समय के साथ कांस्य पदक जीता है। यह भारत का दिन का पहला पदक था।

    तीरंदाजी में ओजस देवतले, अभिषेक और ज्योति ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत लिए हैं और फाइनल में जगह बना ली है।

    इन सभी खिलाड़ियों ने अपने लिए कम से कम 1 पदक तो पक्का कर लिया है।

    मुक्केबाजी 

    इन 2 मुक्केबाजों ने पेरिस का टिकट किया हासिल 

    मुक्केबाजी में प्रीति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है। चीन की युआन चैंग के खिलाफ प्रीति सेमीफाइनल मुकाबला हार गईं।

    उन्होंने इस कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलंपिक का कोटा भी पक्का कर लिया।

    लवलीना बोरगोहेने ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने थाईलैंड की बाइसन के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की। उन्होंने भी पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया।

    स्वर्ण 

    पारुल चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक 

    पारुल चौधरी ने मंगलवार को एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं की 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    यह एशियाई खेलों में महिलाओं की 5,000 मीटर दौड़ में भारत का पहला स्वर्ण पदक रहा। इससे पहले किसी भी महिला खिलाड़ी ने इस इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम नहीं किया था।

    उनके अलावा भारत के मोहम्मद अफजल ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया।

    रजत

    अन्नू रानी ने जीता स्वर्ण तेजस्विन को मिला रजत 

    पारुल के बाद भारत की भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने भी इतिहास रच दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 62.92 मीटर दूर भाला फेंका।

    श्रीलंका की नदीशा ने इस इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया। भारत के तेजस्विन शंकर ने भी कमाल का खेल दिखाया और डेकेथलॉन में रजत पदक अपने नाम किया।

    साल 1974 के बाद इस खेल में भारत के लिए पदक आया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल: वुशु में भारत को मिला दिन का पहला पदक, रोशिबिना देवी ने जीता रजत खेलकूद
    अरुणाचल प्रदेश में चीन के खिलाफ प्रदर्शन, राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका गया अरुणाचल प्रदेश
    एशियाई खेल: अनुष अग्रवाल ने रचा इतिहास, घुड़सवारी की ड्रेसेज स्पर्धा में जीता कांस्य पदक खेलकूद
    एशियाई खेल: गुरुवार को भारत ने 1 स्वर्ण सहित जीते 3 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन  निशानेबाजी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025