LOADING...
एशियाई खेल: वुशु में भारत को मिला दिन का पहला पदक, रोशिबिना देवी ने जीता रजत
रोशिबिना देवी ने जीता रजत पदक (तस्वीर: एक्स/@India_AllSports)

एशियाई खेल: वुशु में भारत को मिला दिन का पहला पदक, रोशिबिना देवी ने जीता रजत

Sep 28, 2023
11:27 am

क्या है खबर?

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के 5वें दिन भारत के पदक का खाता वुशु में खुला। महिलाओं की 60 किग्रा वुशु में रोशिबिना देवी ने रजत पदक अपने नाम किया। जजों ने वु जियाओवेई को पहले राउंड का विजेता माना। दूसरे राउंड में भी वु जियाओवेई ने जीत हासिल की वुशु का स्वर्ण पदक जीता। वियतनाम की गुयेन थी थू थू और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के शहरबानो मंसूरियान सेमिरोमी को कांस्य पदक मिला।

प्रदर्शन

सिंधु ने जीत के साथ किया आगाज

एशियाई खेलों के 5वें दिन पीवी सिंधु ने एकल मैच में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। उन्होंने मंगोलिया की मायगमार्टसेरेन गणबातर को 21-2, 21-3 से हराया। गुरुवार सुबह सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा और शिव नरवाल की पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने चीन को एक अंक से हराकर सोने पर कब्जा जमाया। निशानेबाज सरबजोत 10 मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे। वह करीबी अंतर से पदक जीतने से चूक गए।

ट्विटर पोस्ट

भारत की झोली में आया रजत पदक