NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल: गुरुवार को भारत ने 1 स्वर्ण सहित जीते 3 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 
    अगली खबर
    एशियाई खेल: गुरुवार को भारत ने 1 स्वर्ण सहित जीते 3 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 
    भारत ने गुरुवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता (तस्वीर: एक्स/@Media_SAI)

    एशियाई खेल: गुरुवार को भारत ने 1 स्वर्ण सहित जीते 3 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 

    लेखन मनोज शर्मा
    Sep 28, 2023
    07:14 pm

    क्या है खबर?

    चीन के हांगझोउ में आयोजित हो रहे 19वें एशियाई खेल के 5वें दिन भारतीय टीम ने औसत प्रदर्शन किया।

    गुरुवार को भारत ने 1 स्वर्ण सहित कुल 3 पदक अपने नाम किए। इसी के साथ भारत के 25 पदक हो गए हैं।

    भारत ने 6 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। भारत अंक तालिका में 5वें स्थान पर मजबूती से कायम है।

    आइए गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत ने जीता स्वर्ण पदक 

    गुरुवार सुबह सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा और शिव नरवाल की पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने चीन को एक अंक से हराकर सोने पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने मुकाबले में 1,734 अंक हासिल किए।

    दूसरी ओर मेजबाज चीन ने 1,733 अंकों के साथ रजत पदक और वियतनाम ने 1,730 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

    शूटिंग में भारत का यह 11वां पदक है। जकार्ता एशियाई खेलों में भारत ने निशानेबाजी में 9 पदक जीते थे।

    रिपोर्ट

    रोशिबिना ने वुशु में दिलाया भारत को रजत पदक 

    भारत की झोली में गुरुवार को दिन का पहला वुशु से आया। महिलाओं की 60 किग्रा वुशु में रोशिबिना देवी ने रजत पदक अपने नाम किया।

    पहले राउंड में वु जियाओवेई ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़त बनाई। दूसरे राउंड में भी जियाओवेई ने जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

    वियतनाम की गुयेन थी और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के शहरबानो मंसूरियान सेमिरोमी को कांस्य पदक संतोष करना पड़ा।

    रिपोर्ट

    अनुष ने घुड़सवाली में जीता कांस्य पदक 

    भारतीय घुड़सवाल अनुष अग्रवाल ने इस खेल में कांस्य पदक जीतकर भारत को गर्व करने का एक और मौका दिया।

    अनुष ने घुड़सवारी की ड्रेसेज स्पर्धा (व्यक्तिगत) में कांस्य पदक अपने नाम किया। वह इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बने।

    अनुष ने 73.030 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल किया। मलेशिया ने 75.780 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। हांगकांग ने 73.450 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया।

    रिपोर्ट

    भारतीय फुटबॉल टीम का सफर समाप्त 

    कुछ खास सफलताओं के बीच भारत को गुरुवार को एक बड़ी निराशा भी हाथ लगी।

    भारतीय फुटबॉल टीम सऊदी अरब के खिलाफ मैच हारकर एशियाई खेलों से बाहर हो गई। सऊदी टीम ने भारत को 2-0 से हरा दिया।

    भारतीय टीम अब तक सऊदी अरब के खिलाफ एशियाई खेलों में एक भी मुकाबला नहीं जीता है। दोनों के बीच अब तक 4 बार भिड़ंत हुई है और हर बार भारत को हार का सामना करना पड़ा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    निशानेबाजी

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल 2023: टेबल टेनिस में भारतीय दल से संबंधित सभी जानकारी  अचंता शरत कमल
    एशियाई खेल 2023: कुश्ती में भारतीय दल से संबंधित सभी अहम जानकारी  बजरंग पूनिया
    एशियाई खेल: भारतीय क्रिकेट टीम ने NCA में किया अभ्यास, जानिए कब से शुरू होंगे मुकाबले रुतुराज गायकवाड़
    एशियाई खेल 2023: भारतीय रोइंग टीम पुरुषों की फोर हीट में पहले स्थान पर रही खेलकूद

    निशानेबाजी

    #SportsHeroesOfIndia: निशाना लगाकर आम तोड़ने से लेकर विश्व की नंबर एक तीरंदाज बनने का सफर दीपिका कुमारी
    तीरंदाजी विश्व कप: दीपिका कुमारी और अतानू दास की जोड़ी ने जीता मिक्स्ड इवेंट का स्वर्ण खेलकूद
    टोक्यो ओलंपिक: पिस्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण मनु ने गंवाया क्वालिफिकेशन का मौका टोक्यो ओलंपिक
    पैरालंपिक 2020: भारत भेजेगा अपना सबसे बड़ा दल, जानें इससे जुड़ी अहम बातें एथलेटिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025