NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / नॉर्थ और साउथ पोल क्यों पृथ्वी पर जीवन के लिए हैं जरूरी? 
    अगली खबर
    नॉर्थ और साउथ पोल क्यों पृथ्वी पर जीवन के लिए हैं जरूरी? 
    जीवन के लिए नॉर्थ और साउथ पोल जरुरी हैं (तस्वीर: पिक्साबे)

    नॉर्थ और साउथ पोल क्यों पृथ्वी पर जीवन के लिए हैं जरूरी? 

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Apr 07, 2025
    06:52 pm

    क्या है खबर?

    जब हम जीवन के लिए जरूरी चीजों के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले ऑक्सीजन और पानी का नाम आता है।

    हालांकि, पृथ्वी पर जीवन को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए और भी कई चीजें जरूरी होती हैं।

    इन्हीं में से 2 बहुत जरूरी हिस्से हैं, जिन्हें नॉर्थ पोल (उत्तरी ध्रुव) और साउथ पोल (दक्षिणी ध्रुव) कहते हैं। ये दोनों बर्फ से ढंके क्षेत्र पृथ्वी को रहने लायक बनाए रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं।

    तापमान

    पृथ्वी को ठंडा रखने में मदद 

    नॉर्थ पोल और साउथ पोल सूर्य की रोशनी को वापस अंतरिक्ष में भेजते हैं, जिससे धरती बहुत ज्यादा गर्म नहीं होती। ये बर्फीले क्षेत्र धरती का तापमान संतुलित रखते हैं।

    अगर ये बर्फ पिघल जाए तो गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी और समुद्र का पानी भी ऊपर चढ़ने लगेगा, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ आ सकती है। इस कारण ये ध्रुवीय क्षेत्र पृथ्वी को ठंडा और सुरक्षित रखने में जरूरी हैं।

    मौसम

    मौसम संतुलन के लिए जरूरी 

    ध्रुवीय क्षेत्रों से चलने वाली हवाएं और समुद्र की धाराएं पूरी दुनिया के मौसम को नियंत्रित करती हैं।

    ऐसे में ये सिस्टम बारिश, बर्फबारी और ठंड-गर्मी को पूरी तरह संतुलित रखते हैं। अगर नॉर्थ पोल और साउथ पोल नहीं होंगे, तो मौसम बहुत ज्यादा बदलने लगेगा, जिससे सूखा, बाढ़ या तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाएं बढ़ सकती हैं।

    इसलिए ये ध्रुवीय क्षेत्र मौसम का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।

    पारिस्थितिकी तंत्र

    जानवरों और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए जरूरी 

    नॉर्थ पोल और साउथ पोल कई अनोखे जानवरों का घर है, जैसे कि ध्रुवीय भालू, पेंगुइन और सील।

    ये जानवर केवल ठंडे इलाकों में ही जीवित रह सकते हैं। अगर ये क्षेत्र खत्म हो गए तो ये जानवर भी लुप्त हो जाएंगे, जिससे पूरी खाने की श्रृंखला बिगड़ सकती है।

    इसके साथ ही समुद्री जीवन भी प्रभावित होगा, इसलिए ध्रुवीय क्षेत्रों को बचाना पूरी पृथ्वी के जीवन के लिए जरूरी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंतरिक्ष

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    PBKS की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने निदेशकों के खिलाफ क्यों दायर किया मुकदमा? इंडियन प्रीमियर लीग
    शेयर बाजार में आज बड़ी बढ़त हुई दर्ज, सेंसेक्स 769 अंक चढ़कर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार
    अनिल अंबानी के रिलायंस ADAG समूह के शेयरों में क्यों देखने को मिल रही जबरदस्त तेजी?  अनिल अंबानी

    अंतरिक्ष

    पृथ्वी पर किस समय लौटेंगी सुनीता विलियम्स? बताया उन्हें अंतरिक्ष की कौन सी बातें आएंगी याद सुनीता विलियम्स
    अंतरिक्ष से पृथ्वी के लिए रवाना हुईं सुनीता विलियम्स, नासा ने साझा किया वीडियो सुनीता विलियम्स
    कौन से अंतरिक्ष यान से वापस आ रहीं सुनीता विलियम्स? जानिए इसकी खासियत स्पेस-X
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष से वापस आ रहीं सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र सुनीता विलियम्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025