Page Loader
अंतरिक्ष से पृथ्वी के लिए रवाना हुईं सुनीता विलियम्स, नासा ने साझा किया वीडियो
अंतरिक्ष से पृथ्वी के लिए रवाना हुईं सुनीता विलियम्स (तस्वीर: नासा)

अंतरिक्ष से पृथ्वी के लिए रवाना हुईं सुनीता विलियम्स, नासा ने साझा किया वीडियो

Mar 18, 2025
11:18 am

क्या है खबर?

नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद आज (18 मार्च) पृथ्वी के लिए रवाना हो गए हैं। स्पेस-X के ड्रैगन अंतरिक्ष यान को आज सुबह 10:35 बजे ISS से अनडॉक किया गया। वह करीब 17 घंटे की यात्रा करके पृथ्वी पर लौटेगा। नासा ने वीडियो साझा किया है, जिसमें अभी यात्री प्रस्थान से पहले अंतिम फोटो सेशन में नजर आए। ड्रैगन यान बुधवार को सुबह 03:27 बजे फ्लोरिडा के तट के पास लैंड करेगा।

प्रवास 

तकनीकी गड़बड़ी से लंबा प्रवास 

विलियम्स और विल्मोर 5 जून, 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से ISS गए थे। यह मिशन केवल 1 दिन का था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण वे लौट नहीं सके। प्रोपल्सन सिस्टम में आई दिक्कतों की वजह से स्टारलाइनर को बिना चालक दल के वापस भेजना पड़ा। इसके चलते दोनों अंतरिक्ष यात्री ISS पर ही रहे और वहां कई वैज्ञानिक प्रयोगों व तकनीकी सुधारों में शामिल हुए। यह अप्रत्याशित प्रवास उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा।

योगदान

मिशन क्रू-9 का योगदान 

यह मिशन नासा के कॉमर्सियल क्रू कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसका मुख्य उद्देश्य ISS पर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अनुसंधान करना था। विलियम्स और विल्मोर ने इस दौरान कई प्रयोगों में भाग लिया और स्टेशन की संचालन प्रणाली का परीक्षण किया। उनका लंबा प्रवास न केवल ISS संचालन में सुधार लाने में मदद करेगा, बल्कि भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा और आपात स्थितियों से निपटने की रणनीतियों को भी मजबूत करेगा। उनकी सुरक्षित वापसी नासा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post