Page Loader
भारत में केवल 24 प्रतिशत कंपनियां साइबर सुरक्षा जोखिमों से निपटने के लिए तैयार- रिपोर्ट 
सर्वे में 6,700 निजी क्षेत्र के साइबर सुरक्षा जानकारों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी (तस्वीर: पिक्सल)

भारत में केवल 24 प्रतिशत कंपनियां साइबर सुरक्षा जोखिमों से निपटने के लिए तैयार- रिपोर्ट 

Mar 21, 2023
05:35 pm

क्या है खबर?

भारत में केवल 24 प्रतिशत कंपनियां ही साइबर सुरक्षा जोखिमों से निपटने के लिए तैयार है, जो वैश्विक औसत के 15 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। इस बात की जानकारी सिस्को की ताजा साइबर सिक्योरिटी रेडीनेस इंडेक्स रिपोर्ट में दी गई है। इन आंकड़ों के मद्देनजर सिस्को ने कहा कि उसका लक्ष्य पूरे भारत में अगले 3 वर्षों में लगभग 5 लाख साइबर सुरक्षा पेशेवरों को प्रशिक्षित करना है।

बजट

साइबर सुरक्षा बजट बढ़ाने की तैयारी में कंपनियां

सिस्को ने अपने साइबर सिक्योरिटी रेडीनेस इंडेक्स को पोस्ट-कोविड और हाइब्रिड दुनिया की पृष्ठभूमि के हिसाब से विकसित किया है। इस सर्वे में 27 बाजारों में 6,700 निजी क्षेत्र के साइबर सुरक्षा जानकारों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। ज्यादातर कंपनियां अगले 12 महीनों में अपने साइबर सुरक्षा बजट को कम से कम 10 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बना रही हैं। इस सर्वे का उत्साहजनक निष्कर्ष यह है कि कंपनियां साइबर सुरक्षा जोखिमों से निपटने के लिए तैयारी कर रही हैं।