Page Loader
कान की इस समस्या से करोड़ों लोग पीड़ित, मदद के लिए वैज्ञानिकों ने बनाई ऐप
टिनिटस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए वैज्ञानिकों ने बनाई ऐप (तस्वीर: फ्रीपिक)

कान की इस समस्या से करोड़ों लोग पीड़ित, मदद के लिए वैज्ञानिकों ने बनाई ऐप

Jan 09, 2024
04:34 pm

क्या है खबर?

कुछ लोगों के कानों के अंदर लगातार परेशान करने वाली आवाज (टिनिटस) आती रहती है। इसका कोई बाहरी स्त्रोत नहीं होता और यह कान के अंदर लगातार बजती रहती है। दुनियाभर में करोड़ों लोग कान की इस समस्या से पीड़ित हैं और इसका कोई इलाज नहीं है। हालांकि, कुछ तरीकों से इसका असर कम किया जा सकता है। अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ऐप बनाने का दावा किया है, जो समस्या से पीड़ित लोगों की मदद कर सकती है।

ऐप

कैसे काम करती है ऐप? 

इस समस्या को कम करने का एक तरीका कॉग्निटिव बिहेविरल थैरेपी (CBT) है। इसकी मदद से लोगों का आवाज के साथ भावनात्मक संबंध कम हो जाता है और दिमाग को इससे हटाने में मदद मिलती है। हालांकि, यह तरीका महंगा है। अब वैज्ञानिकों ने माइंडइयर नामक ऐप बनाई है, जो पीड़ितों को चैटबॉट और साउंड थैरेपी जैसे तरीकों से CBT देती है। छोटे स्तर पर हुए ट्रायल के दौरान इस ऐप ने पीड़ित लोगों पर अपना सकारात्मक असर दिखाया था।

भविष्य

अब आगे क्या? 

अभी इस ऐप को बनाने वाली ऑकलैंड यूनिवर्सिटी की टीम लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज अस्पताल के साथ मिलकर बड़े स्तर पर ट्रायल करेगी। छोटे ट्रायल में शामिल यूनिवर्सिटी कॉलेज के ईयर इंस्टीट्यूट की डॉ लुसी हैंड्सकॉम्ब ने बताया कि इस समस्या के लिए व्यक्तिगत मदद काफी मुश्किल थी। थैरेपी के लिए इंतजार करने वाले मरीजों में बेचैनी बढ़ती जाती थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस ऐप की मदद से ऐसे मरीजों को काफी मदद मिलेगी।