NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अजित की बगावत से शरद पवार के एक्शन तक, NCP में 2 दिन में क्या-क्या हुआ?
    अगली खबर
    अजित की बगावत से शरद पवार के एक्शन तक, NCP में 2 दिन में क्या-क्या हुआ?
    महाराष्ट्र में अजित पवार ने बगावत करते हुए शिंदे सरकार को समर्थन दे दिया है

    अजित की बगावत से शरद पवार के एक्शन तक, NCP में 2 दिन में क्या-क्या हुआ?

    लेखन आबिद खान
    Jul 03, 2023
    07:51 pm

    क्या है खबर?

    बीते 2 दिन में महाराष्ट्र की राजनीति में कई बड़े बदलाव हुए हैं। कल सुबह तक महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रहे अजित पवार चंद घंटों बाद ही उपमुख्यमंत्री बन गए। उनके साथ ही NCP के 8 बागी विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई।

    शिवसेना की तरह ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) भी 2 धड़ों में बंट गई। अब NCP पर अधिकार को लेकर दोनों गुट आमने-सामने हैं।

    जानते हैं महाराष्ट्र की राजनीति 2 दिनों में कैसे बदली।

    शुरुआत

    कैसे हुई उथल-पुथल की शुरुआत? 

    कल सुबह खबर आई कि अजित ने अपने आवास पर NCP विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें शामिल होने के लिए NCP कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल भी पहुंचे।

    जानकारी मिली कि विधायक अजित को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। इसी दौरान सुप्रिया बीच में ही बैठक छोड़कर चली गईं।

    कुछ देर बाद अजित समर्थक विधायकों के साथ राजभवन पहुंच गए। कहा गया कि 18 विधायक उनके साथ हैं।

    अजित

    आनन-फानन में उपमुख्यमंत्री बन गए अजित

    अजित के पीछे-पीछे ही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी राजभवन पहुंचे। पहले खबर आई कि आज शाम तक अजित को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

    हालांकि, थोड़ी देर बाद ही राज्यपाल ने अजित को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ 8 बागी विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

    अभी तक शरद पवार की ओर से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वे पुणे में थे।

    बयान

    अजित बोले- प्रधानमंत्री के काम से प्रभावित

    शपथ ग्रहण के बाद अजित ने कहा, "विकास को महत्व देना बहुत जरूरी है। पिछले 9 साल से प्रधानमंत्री जिस तरह विकास के लिए काफी काम कर रहे हैं, उसे देखकर मुझे लगा कि मुझे भी विकास की यात्रा में भागीदार होना चाहिए।"

    इसी बीच एकनाथ शिंदे का भी बयान आया। उन्होंने कहा, "हमारे पास 1 मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री हैं। डबल इंजन सरकार अब ट्रिपल इंजन बन गई है। मैं अजित पवार और उनके नेताओं का स्वागत करता हूं।"

    शरद

    घटनाक्रम पर शरद की क्या प्रतिक्रिया रही?

    जब शरद से बैठक के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे ठीक से नहीं पता कि यह बैठक क्यों बुलाई गई है, लेकिन विपक्ष के नेता होने के नाते अजित को बैठक बुलाने का अधिकार है।"

    शाम तक शरद ने ऐलान किया कि वे कल उनके गुरु और महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के समाधि स्थल सतारा में जनसभा करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसी बगावत हो चुकी है और पार्टी फिर से खड़ी होगी।

    आज

    आज दिनभर NCP पर अधिकार को लेकर रही गहमागहमी

    आज सुबह महाराष्ट्र NCP के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने चुनाव आयोग और विधानसभा स्पीकर को पत्र लिख बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की।

    शरद ने सतारा में शक्ति प्रदर्शन करते हुए विशाल जनसभा की और कहा कि वे बागी विधायकों को उनकी जगह दिखाएंगे।

    शाम में शरद ने बागी प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से निकाल दिया। बाद में अजित गुट ने सुनील को महाराष्ट्र NCP अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    शरद पवार
    अजित पवार

    ताज़ा खबरें

    स्मार्टफोन को कार के ब्लूटूथ से कैसे करें पेयर? जानिए आसान तरीका  कार
    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कन्नड़ फिल्में

    महाराष्ट्र

    कोल्हापुर में बवाल: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- अचानक औरंगजेब की औलादें कहां से पैदा हो गईं औरंगजेब
    महाराष्ट्र: चंद्रपुर में क्रिकेट मैच के दौरान विवाद, किशोर ने बल्ले से की नाबालिग की हत्या हत्या
    महाराष्ट्र: संजय राउत ने शिंदे सरकार से पूछा- राजनीतिक विरोधियों की हत्या की सुपारी दी है? संजय राउत
    महाराष्ट्र: शरद पवार को व्हाट्सऐप पर मिली धमकी, पुलिस आयुक्त से मिलीं बेटी सुप्रिया सुले शरद पवार

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

    शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर NCP कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवक्ता को थप्पड़ जड़ा महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: शरद पवार के खिलाफ विवादित पोस्ट मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख की सांसद सुप्रिया सुले पर महिला विरोधी टिप्पणी, बोले- घर जाकर खाना बनाओ महाराष्ट्र की राजनीति
    विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार नहीं होंगे NCP प्रमुख शरद पवार, अटकलों को किया खारिज- रिपोर्ट शरद पवार

    शरद पवार

    महाराष्ट्र सियासी संकट: बागी विधायकों ने अपने गुट का नाम रखा 'शिवसेना बालासाहेब' महाराष्ट्र
    राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत कई शीर्ष नेता रहे मौजूद राहुल गांधी
    महाराष्ट्र में सरकार बदलने के तुरंत बाद शरद पवार को मिला आयकर विभाग का नोटिस आयकर विभाग
    महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट में एकनाथ शिंदे ने साबित किया बहुमत उद्धव ठाकरे

    अजित पवार

    चार दिन महाराष्ट्र में फैला रहा "रायता", अब कौन लेगा पूरी उथल-पुथल की जिम्मेदारी? नरेंद्र मोदी
    महाराष्ट्र: गठबंधन के नेता चुने गए उद्धव ठाकरे, 28 नवंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र: NCP ने खुली बांहों से किया अजित पवार का स्वागत, सुप्रिया सुले ने छुए पैर महाराष्ट्र
    क्या बगावत को भुलाकर अजित पवार को बनाया जाएगा महाराष्ट्र का उप मुख्यमंत्री? महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025