NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: NCP को बड़ा झटका, कई विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: NCP को बड़ा झटका, कई विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार
    अजित पवार ने NCP के कई विधायकों के साथ मिलकर शिंदे सरकार को समर्थन दे दिया

    महाराष्ट्र: NCP को बड़ा झटका, कई विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार

    लेखन आबिद खान
    Jul 02, 2023
    03:04 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में बड़ी सियासी हलचल हो रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं और उन्होंने एकनाथ शिंदे सरकार को समर्थन दे दिया है। उनके पीछे-पीछे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी राजभवन पहुंचे चुके हैं।

    इसके बाद अजित को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी दिला दी गई। अजित के साथ NCP के क विधायक भी हैं।

    इससे पहले अजित ने अपने घर पर NCP विधायकों की आपात बैठक बुलाई थी।

    बैठक

    अजित ने बुलाई थी विधायकों की बैठक

    राजभवन पहुंचने से पहले अजित ने अपने आवास पर विधायकों की आपात बैठक बुलाई थी। इसमें दिलीप वलसे पाटील, छगन भुजबल, किरण लहमाटे, धनंजय मुंडे, मकरंद पाटील, शेखर निकम समेत करीब 17 विधायक शामिल हुए थे।

    सुप्रिया भी इसमें शामिल हुई थीं, लेकिन बीच में ही उठकर चली गईं। NCP अध्यक्ष शरद पवार बैठक में शामिल नहीं हुए थे। कहा जा रहा है कि वे इस वक्त पुणे में हैं।

    बैठक

    बैठक के बारे में मुझे जानकारी नहीं- शरद

    आज अजित के घर पर हुई बैठक के बारे में शरद को पता नहीं था।

    बैठक के बारे में पूछे जाने पर शरद ने कहा था, "मुझे ठीक से नहीं पता कि यह बैठक क्यों बुलाई गई है, लेकिन विपक्ष के नेता होने के नाते, उन्हें (अजित पवार) विधायकों की बैठक बुलाने का अधिकार है। वह नियमित रूप से ऐसा करते हैं। मुझे इस बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।"

    नाराजगी

    शरद पवार नाराज चल रहे थे अजित

    कई दिनों से शरद और अजित के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हाल ही में शरद ने सुप्रिया और प्रफुल्ल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। कहा गया कि ये कदम अजित को साइडलाइन करने के लिए उठाया गया।

    इसके बाद अजित ने संगठन में लौटने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था, "मुझे नेता विपक्ष बने रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है। अगर पार्टी में मुझे कोई नई जिम्मेदारी मिलती है तो उसे बखूबी निभाऊंगा।"

    2019

    पहले भी ऐसा कर चुके हैं अजीत 

    आज से 4 साल पहले भी अजित इस तरह का कदम उठा चुके हैं।

    2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की थी। मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद के बाद शिवसेना ने कांग्रेस और NCP के साथ बातचीत शुरू कर दी। इस बीच अजित ने रातोंरात सरकार बनाने के लिए फडणवीस को समर्थन दे दिया और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    एकनाथ शिंदे
    अजित पवार
    शरद पवार

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: जालना में कार्पेट की तरह उखड़ रही सड़क, ग्रामीणों ने उठाए सवाल; देखें वीडियो देश
    महाराष्ट्र: सावित्रीबाई फुले के खिलाफ लेख पर NCP का प्रदर्शन, मुंबई पुलिस कमिश्नर से शिकायत की मुंबई पुलिस
    IIT बॉम्बे आत्महत्या मामला: छात्र से होता था जातिगत भेदभाव, बदल गया था दोस्तों का व्यवहार IIT-बॉम्बे
    सत्यनारायण नुवाल को कभी सोना पड़ता था रेलवे प्लेटफॉर्म पर, आज इतनी है उनकी संपत्ति राजस्थान

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र की झोली से गया 1.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश, विपक्ष के निशाने पर सरकार महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: शिंदे गुट वाली शिवसेना के साथ गठबंधन में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा- प्रदेशाध्यक्ष महाराष्ट्र
    मुंबई और आसपास के इलाकों में खसरे का प्रकोप, इस महीने 13 मौतें महाराष्ट्र
    कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद: दोनों राज्यों की सरकारें आमने-सामने, जानिये पूरा मामला कर्नाटक

    अजित पवार

    महाराष्ट्र: भाजपा ने शुरू किया 'ऑपरेशन कमल', जानें बहुमत जुटाने के लिए हो रही क्या-क्या तिकड़म महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: बहुमत परीक्षण के समय सबसे अहम साबित होंगे ये दो फैक्टर महाराष्ट्र
    सिंचाई घोटाले से जुड़े कई मामले बंद, सरकार बोली- अजित पवार से जुड़ा कोई मामला नहीं हरियाणा
    कांग्रेस महिला सांसदों ने लोकसभा मार्शलों पर लगाया हाथापाई का आरोप, स्पीकर से की शिकायत लोकसभा

    शरद पवार

    राष्ट्रपति चुनाव: फारूक अब्दुल्ला ने भी विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में अपना नाम वापस लिया जम्मू-कश्मीर
    महाराष्ट्र में सियासी घमासान: उद्धव ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस्तीफा देने के लिए तैयार महाराष्ट्र
    शिवसेना का केंद्रीय मंत्री के शरद पवार को धमकाने का दावा, प्रधानमंत्री से किए सवाल शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र का सियासी संकट: संजय राउत की बागी विधायकों को चुनौती, कहा- मुंबई आकर दिखाएं महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025