Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनाव: पंजाब और उत्तर प्रदेश में मतदान खत्म, कहां कितने प्रतिशत वोटिंग हुई?
राजनीति

विधानसभा चुनाव: पंजाब और उत्तर प्रदेश में मतदान खत्म, कहां कितने प्रतिशत वोटिंग हुई?

विधानसभा चुनाव: पंजाब और उत्तर प्रदेश में मतदान खत्म, कहां कितने प्रतिशत वोटिंग हुई?
लेखन मुकुल तोमर
Feb 20, 2022, 08:04 pm 3 मिनट में पढ़ें
विधानसभा चुनाव: पंजाब और उत्तर प्रदेश में मतदान खत्म, कहां कितने प्रतिशत वोटिंग हुई?
विधानसभा चुनाव: पंजाब और उत्तर प्रदेश में मतदान खत्म

पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म हो गया है। आज पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए और यहां कुल 64.27 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तीसरे चरण के तहत 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हुई और यहां 59.73 प्रतिशत मतदान हुआ। ये शाम 5 बजे तक के आंकड़े हैं और वोटिंग प्रतिशत में थोड़ा बहुत इजाफा हो सकता है।

उम्मीदवार
किस राज्य में कितने उम्मीदवार?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर इस बार कुल 1,304 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 1,209 पुरुष उम्मीदवार, 93 महिला और दो ट्रांसजेडर उम्मीदवार हैं। साहनेवाल और पटियाला ग्रामीण विधानसभा सीटों पर सबसे अधिक 19-19 और दीनानगर में सबसे कम पांच उम्मीदवार हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में कुल 627 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इनमें मेहरौनी और एटा विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 15-15 प्रत्याशी मैदान में हैं।

चर्चित प्रत्याशी
पंजाब में ये चर्चित उम्मीदवार मैदान में

चर्चित प्रत्याशियों की बात करें तो पंजाब में लंबी सीट से शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता और पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल, अमृतसर पूर्व सीट से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया, चमकौर साहिब और भदौड़ सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पटियाला शहर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और जलालाबाद सीट से सुखबीर बादल मैदान में हैं। इन सभी सीटों पर लोगों की नजरे हैं।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और चार मंत्रियों की किस्मत दांव पर

उत्तर प्रदेश की बात करें तो आज योगी सरकार में मंत्री सतीश महाना, आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, नीलिमा कटियार और मोदी सरकार में मंत्री एसपी बघेल की किस्मत EVM में कैद हो गई। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का नाम प्रमुख है। वो मैनपुरी जिले की करहल सीट से केंद्रीय मंत्री बघेल के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय कपूर और लुईस खुर्शीद की किस्मत भी आज दांव पर है।

जानकारी
उत्तर प्रदेश में बाकी चरण का मतदान कब?

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले और 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान हो चुका है। आज तीसरे चरण के बाद यहां 23 फरवरी को चौथे, 27 को पांचवें, 3 मार्च को छठे और 7 मार्च को सातवें चरण का मतदान होगा।

नतीजे
कब आएंगे विधानसभा चुनावों के नतीजे?

उत्तर प्रदेश और पंजाब के विधानसभा चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इस दिन इन दोनों राज्यों के अलावा गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे भी जारी किए जाएंगे। गोवा और उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान हो चुका है, वहीं मणिपुर में 28 फरवरी को पहले औऱ 5 मार्च को दूसरे चरण का मतदान होगा। पंजाब में मतदान की तारीख को बदला गया है और पहले यहां 14 फरवरी को वोट पड़ने थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
चुनाव आयोग
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव
ताज़ा खबरें
व्हाट्सऐप की मदद से शॉपिंग करना होगा आसान, मिलने वाला है नया फीचर
व्हाट्सऐप की मदद से शॉपिंग करना होगा आसान, मिलने वाला है नया फीचर टेक्नोलॉजी
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन दर्ज हुए 11,739 नए मामले, 25 मौतें
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन दर्ज हुए 11,739 नए मामले, 25 मौतें देश
दिल्ली में अक्टूबर से बंद हो जाएगा बड़े डीजल वाहनों का प्रवेश
दिल्ली में अक्टूबर से बंद हो जाएगा बड़े डीजल वाहनों का प्रवेश ऑटो
गुजरात दंगे: मोदी को क्लीन चिट मिलने के एक दिन बाद तीस्ता सीतलवाड़ समेत दो गिफ्तार
गुजरात दंगे: मोदी को क्लीन चिट मिलने के एक दिन बाद तीस्ता सीतलवाड़ समेत दो गिफ्तार देश
इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा हुए कोरोना संक्रमित, भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ीं
इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा हुए कोरोना संक्रमित, भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ीं खेलकूद
चुनाव आयोग
शिवसेना के 'तीर-कमान' पर दावा जताने के लिए एकनाथ शिंदे को क्या-क्या करना होगा?
शिवसेना के 'तीर-कमान' पर दावा जताने के लिए एकनाथ शिंदे को क्या-क्या करना होगा? राजनीति
भारत में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया क्या है?
भारत में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया क्या है? राजनीति
छुट्टी लेकर मतदान न करने वालों का पता लगाएगा चुनाव आयोग, बनाई विशेष योजना
छुट्टी लेकर मतदान न करने वालों का पता लगाएगा चुनाव आयोग, बनाई विशेष योजना देश
18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति चुनाव, जरूरत पड़ने पर 21 जुलाई को मतगणना
18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति चुनाव, जरूरत पड़ने पर 21 जुलाई को मतगणना देश
वित्त वर्ष 2020-21 में भाजपा को मिला 477 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6.4 गुना अधिक
वित्त वर्ष 2020-21 में भाजपा को मिला 477 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6.4 गुना अधिक राजनीति
और खबरें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बनाई योजना, गोबर से बनाई जाएगी बायोगैस
उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बनाई योजना, गोबर से बनाई जाएगी बायोगैस देश
उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक
उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक राजनीति
उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम राजनीति
EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR
EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR राजनीति
पॉलिटिकल हफ्ता: योगी आदित्यनाथ की जीत के भाजपा और देश की राजनीति के लिए क्या मायने?
पॉलिटिकल हफ्ता: योगी आदित्यनाथ की जीत के भाजपा और देश की राजनीति के लिए क्या मायने? राजनीति
और खबरें
पंजाब विधानसभा चुनाव
पंजाब: ड्रग तस्कर के पास मिला पुलिस हिरासत में रखा गया हथियार, उठे कई सवाल
पंजाब: ड्रग तस्कर के पास मिला पुलिस हिरासत में रखा गया हथियार, उठे कई सवाल देश
अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी, मुख्यमंत्री मान ने किया ऐलान
अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी, मुख्यमंत्री मान ने किया ऐलान देश
पंजाब के विधायकों को अब मिलेगी सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन, मुख्यमंत्री मान का ऐलान
पंजाब के विधायकों को अब मिलेगी सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन, मुख्यमंत्री मान का ऐलान राजनीति
पंजाब: नई विधानसभा में तीन चौथाई विधायक करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी
पंजाब: नई विधानसभा में तीन चौथाई विधायक करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी राजनीति
पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ेगी AAP
पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ेगी AAP राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022