जितिन प्रसाद: खबरें
दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले जितिन प्रसाद ने 2001 में युवा कांग्रेस के साथ सियासी सफर की शुरुआत की थी। 2004 लोकसभा चुनाव में वो जीत दर्ज कर सांसद बने। साल 2008 में मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया। 2009 के लोकसभा में चुनावों में वो एक बार फिर धौरहरा सीट से जीतकर सांसद बने। हालांकि, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्हें जीत हासिल नहीं हो सकी। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले प्रसाद 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
भारत में डाटा सेंटर के लिए बनेगी नई नीति, बिजली खर्च को रोकने की तैयारी
भारत सरकार देश में डाटा सेंटर बनाने और चलाने के लिए एक खास नीति तैयार कर रही है।
योगी आदित्यनाथ के खिलाफ असंतुष्टि? एक मंत्री का इस्तीफा, दूसरा दिल्ली पहुंचा
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ असंतुष्टि एक बार फिर सतह पर आ गई है।
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, जितिन प्रसाद बने कैबिनेट मंत्री
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है।