NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों में दिखना चाहती हैं सबसे स्टाइलिश? पहनें ये 5 खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन 
    अगली खबर
    गर्मियों में दिखना चाहती हैं सबसे स्टाइलिश? पहनें ये 5 खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन 

    गर्मियों में दिखना चाहती हैं सबसे स्टाइलिश? पहनें ये 5 खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन 

    लेखन सयाली
    Apr 14, 2024
    12:21 pm

    क्या है खबर?

    गर्मी का मौसम आते ही तापमान बढ़ने लगता है। यह अपनी अलमारी में जीवंत रंगों और असमदायक फैब्रिक को जोड़ने का समय है।

    रंगों और उनके टोन्स का चुनाव आपके स्टाइल और फैशन पर खासा प्रभाव डाल सकता है। सही तरह के कलर कॉम्बिनेशन आपके पहनावे की शोभा बढ़ाकर आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकते हैं।

    गर्मियों में हमें गाढ़े और खिले हुए रंगों को पहनने से कतराना नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें एक साथ मिला-जुला कर स्टाइल करना चाहिए।

    #1

    नीला और सी ग्रीन

    नीला रंग समुद्री द्वीपों के साफ पानी की याद दिलाता है, जिन्हें सोचते ही गर्मी की झलक आंखों के आगे आ जाती है।

    यह रंग एक शांत अनुभव देता है, जबकि सी ग्रीन प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता है। ये ताजगी से भरे रंग न केवल पारंपरिक पोशाक में एक जीवंत स्पर्श जोड़ते हैं, बल्कि वेस्टर्न पहनावे में भी बेहद शानदार दिखते हैं।

    गर्मी के मौसम में रहेगा इन फैशन ट्रेंड्स का बोल-बाला।

    #2

    लैवेंडर और गुलाबी

    लैवेंडर रंग पिछले कुछ सालों से महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के फैशन रुझानों में भी छाया हुआ है। यह पेस्टल रंग शांति, एलिगेंस और सुंदरता को दर्शाता है।

    वहीं, गुलाबी रंग महिलाओं को हमेशा से सबसे ज्यादा पसंद होता है। यह रंग चंचलता, सौंदर्य और यौवन को दर्शाता है। इन दोनों प्रसिद्ध रंगों को गर्मी में स्टाइल करना आपको सबसे अच्छा दिखने में मदद करेगा।

    इस शादी सीजन में ये रंग चलन में रहने वाले हैं।

    #3

    पीच और कोरल गुलाबी 

    पीच रंग को इस साल के सबसे लोकप्रिय रंग का खिताब दिया गया है। यह रंग हर तरह की पोशाक के साथ खूबसूरत नजर आता है। पीच रंग आराम और ताजगी को दर्शाता है।

    दूसरी ओर कोरल भी इन दिनों बेहद पसंद किया जाने वाला रंग बन गया है। यह हल्का रंग रचनात्मकता और संकल्प का प्रतीक माना जाता है।

    इन दोनों पेस्टल रंगों को एक साथ पहनना बेहद आरामदायक और चंचल लुक दे सकता है।

    #4

    गाढ़ा नारंगी और हॉट पिंक 

    गर्मी के मौसम में नारंगी रंग पहनना एक अच्छा निर्णय हो सकता है। यह जीवंत रंग आशावाद, उत्साह और सकारात्मकता का प्रतीक है।

    इसके अलावा हॉट पिंक रात या दिन, दोनों समय में पहना जा सकता है। यह रंग जुनून, प्यार और ऊर्जा को दर्शाता है और एक एलिगेंट लुक प्रदान करता है।

    इन दोनों चटक रंगों को एक साथ पहनकर आप सबसे अलग दिख सकती हैं।

    जानिए बसंत के मौसम के सबसे बढ़िया फैशन रुझान।

    #5

    भूरा और बेज 

    भारतीय महिलाओं की त्वचा पर भूरे रंग के कपड़े बेहद खूबसूरत दिखते हैं, फिर चाहे वो गहरा रंग हो या गोरा। यह रंग स्वभाव, विश्वसनीयता और ईमानदारी को दर्शाता है।

    वहीं बेज इस मौसम में पहनने के लिए एक बढ़िया रंग विकल्प है, जिसमें आपको ज्यादा गर्मी नहीं लगेगी। यह रंग सरलता और आराम का प्रतीक है।

    भूरे और बेज रंग का कॉम्बिनेशन इन दिनों महिलाओं और पुरुषों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फैशन टिप्स
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    सुनील शेट्टी बेटी अथिया की तारीफ में बोले- उसने मातृत्व ऐसे अपनाया जैसे मछली पानी को सुनील शेट्टी
    निसान भारत समेत कई जगह कारखाने बंद करने पर कर रही विचार, कंपनी ने दिया बयान  निसान
    जैकलीन फर्नांडिस मां को याद कर बोलीं- टूट गई, किसी को खोने का दर्द सबसे बड़ा जैकलीन फर्नांडिस
    आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश जाएंगे 7 प्रतिनिधिमंडल, थरूर समेत ये नेता करेंगे अगुवाई ऑपरेशन सिंदूर

    फैशन टिप्स

    बसंत पंचमी के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ये 5 आउटफिट, लगेंगी बेहद खूबसूरत त्यौहार
    नकली पलकों को साफ करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, दोबारा कर सकेंगे इस्तेमाल टिप्स
    बॉलीवुड की 5 सेलिब्रिटीज, जिन्होंने अपनी शादी में लाल की जगह पेस्टल रंग के लहंगे चुनें अथिया शेट्टी
    वैलेंटाइन डे पर यूनिक दिखने के लिए पुरुष जरूर ट्राई करें ये 5 आउटफिट वैलेंटाइन डे

    टिप्स

    शादी से पहले दुल्हन घर पर बनाकर लगाएं ये 5 फेस स्क्रब, मिलेगा निखार और कोमलता  शादी के टिप्स
    स्वस्थ और घने बालों के लिए समय-समय पर बदलें अपना शैंपू, मिलेंगे ये फायदे  बालों की देखभाल
    जानें मटर को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के टिप्स, मीठा बना रहेगा स्वाद  खान-पान
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: खास महिलाओं को ये तोहफे देकर उनके लिए यादगार बनाएं ये दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025