तृप्ति डिमरी फिट रहने के लिए लगाती हैं ट्रेडमिल पर दौड़, जानिए इस एक्सरसाइज के फायदे
क्या है खबर?
तृप्ति डिमरी एनिमल, बुलबुल और कला जैसी कई फिल्मों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। हालांकि, वह केवल अपने अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए भी चर्चा में रहती हैं। तृप्ति अपने आपको सेहतमंद बनाए रखने के लिए ट्रेडमिल पर दौड़ लगाना पसंद करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें वह यह एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। आइए इसके मुख्य लाभ जानते हैं।
#1
वजन घटाने में मिलती है मदद
ट्रेडमिल पर दौड़ने से वजन कम करने में मदद मिलती है और कैलोरी तेजी से जलाई जा सकती हैं। ज्यादातर लोग इसी एक उद्देश्य से यह एक्सरसाइज करना शुरू करते हैं। यह एक्सरसाइज अन्य एरोबिक एक्सरसाइज की तुलना में तेजी से वसा जलाने में मदद करती है। कैलोरी और भी जल्दी घटाने के लिए आपको बस मशीन पर ज्यादा देर तक और तेजी से दौड़ना होगा। वजन घटाने के लिए करीब 30 से 60 मिनट ट्रेडमिल पर दौड़ें।
#2
मांसपेशियां होती हैं मजबूत
ट्रेडमिल का इस्तेमाल ज्यादातर कार्डियो ट्रेनिंग के लिए किया जाता है। इस मशीन की मदद से आप अपनी मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं। ट्रेडमिल पर दौड़ने से पैरों, कोर और यहां तक कि बाजुओं की मांसपेशियां भी मजबूत बन जाती हैं। हालांकि, इसका असर एक्सरसाइज की तीव्रता और झुकाव पर निर्भर करता है। इस एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से आपके पैरों और हाथों की मांसपेशियां भी मजबूत ही सकती हैं।
#3
हृदय स्वास्थ्य होता है दुरुस्त
इस फिटनेस मशीन का इस्तेमाल आपके हृदय स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए भी किया जा सकता है। रोजाना दौड़ लगाने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और रक्त परिसंचरण में सुधार करने में मदद मिलती है। ट्रेडमिल पर दौड़ते समय हृदय गति बढ़ जाती है, जो समय के साथ हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। इसके परिणामस्वरूप खून ज्यादा अच्छी तरह पंप होता है और हृदय रोग का खतरा कम होता है।
#4
बढ़ती है पैरों की ताकत
ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सबसे ज्यादा सक्रीय हमारे पैर होते हैं। इससे पैरों की सभी मांसपेशियां भी सक्रीय होती हैं और वे मजबूत बन जाती हैं। साथ ही इस एक्सरसाइज के जरिए पैरों की ताकत भी बढ़ जाती है। ट्रेडमिल पर दौड़ने के साथ-साथ पारंपरिक शक्ति प्रशिक्षण एक्सरसाइज करना भी लाभदायक होता है। इसके साथ स्क्वाट और लंजेस का संयोजन बैठाने से परिणाम जल्दी नजर आते हैं और शरीर के निचले हिस्से की फिटनेस में सुधार होता है।
#5
मस्तिष्क के स्वास्थ्य को होता है फायदा
रोजाना ट्रेडमिल पर दौड़ लगाने से मस्तिष्क के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है। इस एक्सरसाइज की मदद से आप अपने संज्ञानात्मक कार्य को बेहतर बना सकते हैं, न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों के जोखिम को कम कर सकते हैं और मूड व नींद में सुधार आ सकता है। ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करने से हृदय गति बढ़ जाती है, जिससे मस्तिष्क में रक्त प्रवाह भी बेहतर होता है। जानिए ट्रेडमिल पर दौड़ने और बाहर सैर करने में से बेहतर क्या है।