NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ये तीन सूखे मेवे वज़न घटाने में हैं सहायक, आज ही शामिल करें अपनी डाइट में
    अगली खबर
    ये तीन सूखे मेवे वज़न घटाने में हैं सहायक, आज ही शामिल करें अपनी डाइट में

    ये तीन सूखे मेवे वज़न घटाने में हैं सहायक, आज ही शामिल करें अपनी डाइट में

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jan 17, 2019
    03:35 pm

    क्या है खबर?

    बढ़ा हुआ वज़न हर किसी को परेशान करता है। अगर आप भी वज़न घटाने की प्रक्रिया से गुज़र रहे हैं तो आपको कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है।

    इसमें सबसे महत्वपूर्ण है अपनी डाइट का ख़याल रखना। सूखे मेवे कई पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ वज़न घटाने में भी कारगर होते हैं।

    आज हम आपको तीन ऐसे ही सूखे मेवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपका वज़न घटाने में मदद करते हैं।

    बादाम

    प्राकृतिक रूप से वज़न घटाने में सहायक सूखा मेवा

    बादाम कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन और वसा भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो लंबे समय तक आपकी भूख को नियंत्रित करता है।

    बादाम एल-आर्जिनिन नामक एमिनो एसिड का अच्छा स्त्रोत होता है, जो फ़ैट बर्न करने में सहायक होता है। बादाम प्राकृतिक रूप से वज़न कम करने में मदद करता है।

    एक दिन में 4-6 बादाम खाये जा सकते हैं। हालाँकि इसके इस्तेमाल से पहले एक बार न्यूट्रीशनिस्ट से ज़रूर सलाह ले सकते हैं।

    पिस्ता

    100 ग्राम पिस्ते में पाया जाता है 20 ग्राम प्रोटीन

    अगर आप भी अपने बढ़े हुए वज़न से परेशान हैं और वज़न कम करने की प्रक्रिया से गुज़र रहे हैं तो पिस्ता आपकी मदद कर सकता है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 100 ग्राम पिस्ते में 20 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। वज़न घटाने वालों को नमक वाले पिस्ते के सेवन से बचना चाहिए।

    पिस्ते में मोनो सैचुरेटेड फैट पाया जाता है जो वज़न कम करता है। ज़्यादा कैलोरी न लेने वालों के लिए यह आदर्श है।

    अखरोट

    सर्दियों में करें इस सूखे मेवे का सेवन

    अखरोट के बारे में कहा जाता है कि इसके सेवन से दिमाग तेज़ होता है। अखरोट का आकार भी दिमाग़ जैसा ही होता है।

    इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्लांट-स्टेरोल्स और प्रोटीन भारी मात्रा में पाया जाता है। इसको खाने में बाद भूख कम लगती है।

    अखरोट गर्म होता है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन आसानी से किया जा सकता है। इसको आप दही, सलाद के साथ भी ले सकते हैं। हालाँकि इसकी सीमित मात्रा का सेवन ज़रूरी होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    स्वास्थ्य

    स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इन बीमारियों से बचाता है जीरा, आज ही अपनाएं लाइफस्टाइल
    जानें क्या होती है 'फेसबुक थेरेपी' और कैसे इसके इस्तेमाल से बढ़ा सकते हैं अपना आत्मविश्वास ट्विटर
    शोध में हुआ ख़ुलासा, 8 घंटे से ज़्यादा की नींद ले सकती है आपकी जान लाइफस्टाइल
    केवल ज़्यादा खाना खाने से ही नहीं आपकी इन गलतियों से भी बढ़ता है वज़न लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025